लाइव टीवी

फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर दिल्ली में हुई लूट, मुंबई पुलिस बनकर लगाई लाखों की चपत; 7 आरोपी गिरफ्तार

Updated Aug 15, 2022 | 13:55 IST

Delhi: उषा रंगनानी, डीसीपी (नॉर्थ वेस्ट) ने कहा कि 72 घंटों के अंदर लूट में शामिल 8 आरोपियों में से 7 को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने खुलासा किया कि वे बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल 26' से प्रेरित थे और उन्होंने इसे देखकर एक योजना बनाई।

Loading ...
फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर दिल्ली में हुई लूट। (सांकेतिक फोटो)
मुख्य बातें
  • फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर दिल्ली में हुई लूट
  • नकली मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर वारदात को दिया अंजाम
  • 8 आरोपियों में से 7 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस ने नेताजी सुभाष प्लेस कॉम्प्लेक्स में स्थित एक वेलनेस सेंटर में कथित तौर पर मुंबई पुलिस अधिकारी के रूप में पेश करने और लूटने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल 26' से प्रेरित थे और उन्होंने उसे देखकर ही अपराध की योजना बनाई थी।

फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर दिल्ली में हुई लूट

पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों ने ऑफिस में एंट्री की और खुद को मुंबई पुलिस अधिकारी के रूप में पेश किया। द इंडियन एक्सप्रेस की मुताबिक छापेमारी के बहाने उन्होंने शिकायतकर्ता और उसके परिवार से 5-7 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बताया कि लूट पांच घंटे तक चलती रही। पुलिस ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता को बंदूक की नोक पर धमकाया गया और उसे अपनी पत्नी को फोन करना पड़ा, जिसने फिर 5 लाख रुपये निकाले। आरोपी पीड़ितों के पैसे और कीमती सामान लेकर चले गए।

Delhi: एनकाउंटर में धराए लुटेरे गैंग के चार बदमाश, सरगना के खिलाफ हैं 45 केस

बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रशांत कुमार पाटिल को गिरफ्तार कर लिया, जिसने खुलासा किया कि उसने अपने छह साथियों समेत लूट को अंजाम दिया। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने रोहिणी से दो महिलाओं ज्योति और नेहा को गिरफ्तार किया। वहीं दो आरोपियों जाहिद खान और संजय मनोचा को मेवात जबकि बाकी दो फैसल और इमरान को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

Delhi Crime: लूट के पैसे के बंटवारे को लेकर अपने ही सरगना का अपहरण कर हत्‍या, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

8 आरोपियों में से 7 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उषा रंगनानी, डीसीपी (नॉर्थ वेस्ट) ने कहा कि 72 घंटों के अंदर लूट में शामिल 8 आरोपियों में से 7 को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने खुलासा किया कि वे बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल 26' से प्रेरित थे और उन्होंने इसे देखकर एक योजना बनाई। फैसल, इमरान, नेहा और माजिद ने ऑफिस में एंट्री की थी, जबकि बाकी लोग पहरा दे रहे थे। प्रशांत और जाहिद शिकायतकर्ता को जानते थे इसलिए वे बाहर खड़े थे। पुलिस ने लूटी गई नकदी, फोन और लैपटॉप का कुछ हिस्सा नकली मुंबई पुलिस की आईडी के साथ बरामद किया।