लाइव टीवी

Kanpur: नाबालिग जूनियर बॉक्सर से छेड़छाड़ मामले में नया मोड़, बदले के चलते 4 लड़कों पर हुई कार्रवाई?

वरुण पाण्डेय | Multimedia Producer
Updated Aug 19, 2022 | 18:02 IST

Kanpur News : चन्दन सिंह राजावत के खिलाफ FIR दर्ज कराने वाली पीड़ित महिला का कहना है कि राजनीतिक रसूख की वजह से चन्दन सिंह राजावत ने उनके पति और भाई और उनके 2 दोस्तों को फंसाया है। पुलिस ने घटना वाले दिन हमारा मुकदमा नहीं लिखा, मेरे साथ आरोपी चन्दन ने छेड़छाड़ की थी।

Loading ...
जूनियर बॉक्सर से छेड़छाड़, बदले के चलते हुई कार्रवाई?
मुख्य बातें
  • नाबालिग बॉक्सर छेड़छाड़ मामले में नया मोड़
  • लड़की के पिता के खिलाफ दर्ज हुई FIR
  • बीजेपी नेता हैं आरोपी चन्दन सिंह राजावत

Kanpur News : कानपुर शहर का चर्चित कांड जिसमें 4 लोगों पर एक नाबालिग बॉक्सर को किडनैप करने, छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे। उस वक्त आरोपियों को कई संगीन धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया था। लेकिन अब इस पूरे मामले में खुद बॉक्सर लड़की के पिता फंसते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के चकेरी थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को एक मामला दर्ज किया गया था। अब इस मामले में नया एंगल सामने आया है। करीब एक महीने का समय बीत जाने के बाद पुलिस ने नाबालिग  बॉक्सिंग प्लेयर के पिता चन्दन सिंह राजावत के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। आपको बता दें ये शिकायत नाबालिग बॉक्सिंग प्लेयर के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी की पत्नी ने कराई है।

किन धाराओं में हुआ मामला दर्ज?
चन्दन सिंह राजावत के खिलाफ कानपुर पुलिस ने धारा- 323, 504, 427, 294, 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें अश्लीलता फैलाना, महिला के साथ छोड़छाड़ करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हमारे संवाददाता ने जब इस मामले पर मौजूदा चकेरी थाना इंचार्ज शैलेंद्र सिंह से पूरा प्रकरण जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि 'ये वो FIR दर्ज की गई है जो 14 जुलाई को दर्ज नहीं की गई थी, पुलिस ने मामले की जांच की और जो पाया गया उसी हिसाब से हमने FIR दर्ज की है'।

कौन है चन्दन सिंह राजावत?
चन्दन सिंह राजावत कानपुर बीजेपी के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष हैं। साथ ही उन्हें बीजेपी के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया का करीबी माना जाता है।

FIR दर्ज कराने वाली महिला का आरोप क्या?
चन्दन सिंह राजावत के खिलाफ FIR दर्ज कराने वाली पीड़ित महिला का कहना है कि राजनीतिक रसूख की वजह से चन्दन सिंह राजावत ने उनके पति और भाई और उनके 2 दोस्तों को फंसाया है। पुलिस ने घटना वाले दिन हमारा मुकदमा नहीं लिखा, मेरे साथ आरोपी चन्दन ने छेड़छाड़ की थी और जब मेरे पति ने इस बात का विरोध किया तब चन्दन और उसके दोस्तों ने मेरे पति और भाई के दोस्तों को पीटा और गंभीर आरोपों में फंसा दिया।

आपको बता दें फिलहाल नाबालिग बॉक्सर छेड़छाड़ मामले में चारों आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस के रेडार पर अब नाबालिग बॉक्सर के पिता चन्दन सिंह राजावत हैं। आगे की जांच में सारे तथ्य साफ हो जाएंगे कि आखिर कौन है इस मामले में असली गुनहगार।