लाइव टीवी

Kerala : लड़की ने प्रपोजल ठुकराया तो युवक ने लगा दी आग, झुलसकर दोनों की हो गई मौत

Updated Oct 10, 2019 | 13:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kerala Crime News: केरल के एक युवक ने प्यार में नाकाम रहने पर लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर-

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes Now
प्यार में असफल होने पर प्रेमी ने लड़की की ली जान
मुख्य बातें
  • प्यार में मिला इनकार तो युवक ने बदला लेने की ठानी
  • लड़की ने प्रपोजल ठुकराया तो युवक ने लगा दी आग
  • आग की चपेट में युवक भी आया
  • उसी आग में झुलसकर दोनों की हो गई मौत

केरल : केरल के एर्नाकुलम से एक और प्यार में धोखा और फिर बदले की कहानी सामने आ रही है। एर्नाकुलम के कक्कानाड में एक युवक ने 17 वर्ष के आस-पास की दो लड़कियों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में आरोपी भी जलने की वजह से घायल हो गया जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई।

17 वर्षीय देविका उर्फ पारु दोनों की एक जघन्य वारदात में हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान निधिन के रुप में हुई है। निधिन नॉर्थ पराउर का रहने वाला बताया जाता है। पुष्ट सूत्रों के मुताबिक देविका ने जब निधिन का प्रपोजल ठुकरा दिया तो उसने उसकी हत्या कर दी।    

यह घटना बुधवार की रात सवा 12 बजे के करीब घटी। जानकारी के मुताबिक युवक पहले उनके घर पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलने के बाद उसने परिवार के सभी सदस्यों को उठाया। दरवाजा देविका के पिता ने खोला था। निधिन ने उनसे कहा कि वह देविका से मिलना चाहता है। जब तक कि ये पूरा ड्रामा चल रहा था उसी बीच वहां पर देविका आ गई।

जैसे ही देविका वहां पर आई, निधिन ने उस पर किरोसिन का तेल डाल कर उसे आग लगा दी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि निधिन भी उसके चपेट में आ गया। पड़ोसियों के द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस देविका और निधिन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि देविका ने निधिन का लव प्रपोजल ठुकरा दिया था जिसे निधिन बर्दाश्त नहीं कर पाया और उससे बदला लेने की ठान ली।