लाइव टीवी

UP: सब-इंस्पेक्टर ने DJ बंद करने को कहा, हुड़दंगियों ने कर दी बेरहमी से पिटाई, पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल

Updated Mar 31, 2021 | 15:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पुलिसकर्मी की कुछ हुड़दंगियों ने काफी बेरहमी से पिटाई की है। दरअसल, सब-इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह देर रात डीजे बंद करवाने गए थे, तभी उनके साथ मारपीट की गई।

Loading ...
मुरादाबाद की है ये घटना

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पुलिसकर्मी की हुड़दंगियों ने काफी बेरहमी से पिटाई कर दी। सब-इंस्पेक्टर काफी बुरी तरह से घायल हो गए। दरअसल, सब-इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद करने को कहा था। ये घटना 28 मार्च देर रात की है। होलिका दहन के बाद कुछ लोगों ने तेज आवाज में डीजे चला रखा था। 

जब पुष्पेंद्र सिंह ने उन्हें ऐसा नहीं करने को कहा था, उन लोगों ने सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं। बताया जाता है कि दबंगों से दारोगा को बचाने आए पार्षद पति पर भी हमला किया गया, जिसमें वो भी घायल हो गए।

इस घटना पर मुरादाबाद पुलिस ने कहा कि उपरोक्त संबंध में थाना कटघर पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा, 'लोगों के एक समूह ने एक सब इंस्पेक्टर और एक अन्य व्यक्ति पर हमला किया। 8 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।' ये पूरी घटना कैमरे में भी कैद हो गई।