लाइव टीवी

ऐप्स पर पत्नियों के साथ करता था सेक्स के लाइव शो, कमाए लाखों रुपए

Updated Oct 25, 2020 | 16:38 IST

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जो अपनी 2 पत्नियों के साथ सेक्स को कई ऐप्स पर लाइव करता था और उससे लाखों रुपए भी कमाए।

Loading ...
दूसरी पत्नी ने की शिकायत
मुख्य बातें
  • कई ऐप्स पर सेक्स के लाइव शो करता था शख्स
  • पहली पत्नी को नहीं थी कोई शिकायत
  • दूसरी पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक 24 साल के शख्स को पैसे के लिए विभिन्न मोबाइल ऐप पर अपनी दो पत्नियों के साथ सेक्स की लाइव स्ट्रीमिंग करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। लोगों ने उसे 'लाइव शो' के लिए भुगतान किया और माना जाता है कि उसने इससे लाखों रुपए कमाए हैं। उसकी दूसरी पत्नी जब पुलिस में गई तो शनिवार को उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर निजी पलों के उल्लंघन का आरोप है। उस पर यातना और आपराधिक धमकी देने का भी आरोप लगा है, साथ ही बलात्कार का भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने केवल 10वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है, लेकिन वह तकनीक का जानकार है। वह कई डेटिंग ऐप्स पर सक्रिय था और उसने इन ऐप के माध्यम से कैश कमाना सीख लिया था। 

रेट कार्ड भी था

उसने ऐप्स पर एक निश्चित डीपी लगाई थी। जो कोई भी उसे लाइक करता था तो उसे मेनू के साथ एक मैसेज भेजा जाता था, जो डेमो के लिए 100 रुपए से शुरू होता था और 500 रुपए, 700 रुपए और 1,000 रुपए तक जाता था। 'फेसलेस' और 'फेस' स्ट्रीमिंग के लिए अलग-अलग चार्ज थे। पुलिस ने 28 अगस्त को खोले गए उस खाते में लगभग 6 लाख रुपए के लेनदेन का पता लगाया है, जो उसने खोला था। पुलिस का कहना है कि  लगता है कि वह एक दिन में 3,000 से 4,000 रुपए कमा रहा था। 

आरोपी की पहली पत्नी बेंगलुरु से है। वे सोशल मीडिया पर मिले और शादी कर ली। वह सात महीने से गर्भवती है। उसकी दूसरी पत्नी उत्तर प्रदेश से हैं और आध्यात्मिक है। वह एक आध्यात्मिक गुरु की अनुयायी है। आरोपी ने खुद को भी उस गुरु का भक्त बताकर महिला को जाल में फंसा लिया। दोनों ने मंदिर में शादी की।

पुलिस ने बताया कि पहली पत्नी को उससे कोई शिकायत नहीं है। उसने उसे बेहतर भविष्य के सपने दिखा कर मना लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों पत्नियों के साथ सेक्स की लाइव-स्ट्रीमिंग को स्वीकार किया है।