लाइव टीवी

Madhya Pradesh: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Updated Jul 04, 2022 | 11:30 IST

Madhya Pradesh: आरोपी महिला हत्या वाले दिन 28 जून को थाने पहुंची थी, उसकी आंखों में आंसू थे कि उसका पति बल्लू पिछली रात से घर नहीं लौटा है। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो खेत में उसका शव मिला।

Loading ...
महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या। (सांकेतिक फोटो)
मुख्य बातें
  • प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार  
  • पति के शराब पीने की आदत से परेशान थी पत्नी

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने ही अपने प्रेमी की मदद से उसकी हत्या कर दी। महिला सावित्री पटेल का अपने प्रेमी हाले रायकवार के साथ पिछले चार साल से अफेयर चल रहा था। महिला का प्रेमी उसके पति का सबसे अच्छा दोस्त भी था। जब दोनों को लगा कि पीड़ित बल्लू पटेल उनकी प्रेम कहानी में बाधक साबित हो रहा है तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करने का फैसला किया।

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सावित्री हत्या वाले दिन 28 जून को थाने पहुंची थी, उसकी आंखों में आंसू थे कि उसका पति बल्लू पिछली रात से घर नहीं लौटा है। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो खेत में उसका शव मिला। जांच के दौरान 36 साल की सावित्री पुलिस को गुमराह करने के लिए अपना बयान बदलती रही, जिससे पुलिस को संदेह हुआ।

Mumbai Crime: मुंबई में सनसनी, कांदिवली में ड्राइवर ने तीन महिलाओं की हत्‍या कर लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार  

इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन कॉल डिटेल का पता लगाया, जहां ये पाया गया कि उसने फोन पर रायकवार से बहुत बात की और हत्या के दिन भी उन्होंने बात की। पुलिस ने दोनों के बयान अलग-अलग लिए और घबराकर रायकवर ने जुर्म कबूल कर लिया। सावित्री ने कहा कि बल्लू एक किसान था और वह बहुत अधिक शराब पीता था और रोजना उसके और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करता था। बल्लू को अपने सबसे अच्छे दोस्त और उसकी पत्नी के बीच अफेयर की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

Agra Ritika Murder Case: आगरा में फैशन ब्लॉगर रितिका की हत्या का मामला, अब परिवार ने जताया अपनी जान का खतरा