लाइव टीवी

पहले की पिटाई फिर पेशाब पीने को किया मजबूर, व्यथित होकर शख्स ने की आत्महत्या

Updated May 15, 2020 | 13:02 IST

MP Crime News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक युवक से कुछ लोगों ने मारपीट की और फिर युवक को कथित तौर पर पेशाब पिला दी। इसके बाद युवक ने व्यथित होकर आत्महत्या कर ली।

Loading ...
पहले पिटाई फिर पेशाब पीने को किया मजबूर, शख्स ने किया सुसाइड
मुख्य बातें
  • शिवपुरी में एक शख्स ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली
  • शख्स को कथित रूप से कुछ लोगों ने पेशाब पीने को किया था मजबूर
  • आत्महत्या करने के बाद मृतक ने सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): देश में जहां कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं वहीं इस अवधि में आपराधिक वारदातें भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी से आया है जहां एक शख्स को इस कदर परेशान किया गया कि उसने आत्महत्या कर ली। इस शख्त की कथित तौर पर पिटाई की गई और उसके बाद उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद शख्स ने व्यथित होकर आत्महत्या कर ली।

महिलाओं समेत तीन लोग की हुई गिरफ्तारी

 इस संबंध में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि मृतक की पहचान विकास शर्मा के रूप में हुई है जिसने एक सुसाइड नोट छोड़ा और एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है जिसमें उसने आरोपियों के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। आरोपियों की पहचान मनोज कोली, तारावती कोली और प्रियंका कोली के रूप में हुई है।

आरोपियों का पीड़ित परिवार का चल रहा था विवाद 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश सिंह चंदेल ने कहा, 'सुसाइड नोट और बरामद वीडियो के अनुसार मृतक ने कहा कि जब वह पानी लाने गया था, तो उसे पीटा गया और आरोपियों ने उसे पेशाब पीने को मजबूर किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। आगे की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से मृतक और अभियुक्तों के परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।

जांच में जुटी पुलिस

आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमें में भी हडकंप मा हुआ है और पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है। पुलिस की मानें तो जांच के दौरान कई और कड़ियां भी खुल सकती हैं और खुलासे भी हो सकते हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।