लाइव टीवी

Lockdown ने एक परिवार को किया तबाह, पत्नी और 3 साल के बेटे की हत्या करने के बाद शख्स ने दी अपनी जान

Updated Oct 07, 2020 | 11:50 IST

लॉकडाउन में तंग आकर एक शख्स ने अपनी पत्नी व अपने 3 साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी इसके बाद उसने खुद भी अपनी जान दे दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पत्नी और बेटे की हत्या के बाद शख्स ने की आत्महत्या

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में लॉकडाउन किया गया। इस दौरान करीब 5 से 6 महीने तक हर कोई अपने-अपने घरों में कैद रहने को मजबूर था। बेहद इमरजेंसी में ही घर से लोग निकल रहे थे। लॉकडाउन के इस दौर में दुनियाभर में कई ऐसी खबरें आईं जो मीडिया में सुर्खियां बन गई। इस लॉकडाउन में कई बिछड़े हुए परिवार एक साथ आए तो इसी लॉकडाउन ने कई परिवारों में दरारें भी पैदा की। मुश्किल घड़ी के इस दौर में कई परिवार में लड़ाईयां हुई। 

कुछ ऐसा ही एक मामला लंदन से सामने आ रहा है। लॉकडाउन से परेशान होकर यहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। शुरुआत में तो पुलिस को उस शख्स के मौत की खबर मिली लेकिन बाद में उसके घर की तलाशी लेने पर पुलिस भी हैरान रह गई। उसके घर पर उसकी पत्नी व उसके दो बच्चों की भी लाशें पड़ी थी।

पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि लॉकडाउन में इस परिवार में काफी अशांति थी अक्सर इनके घर में झगड़े होते रहते थे। पति-पत्नी छोटी-छोटी बात पर भी झगड़ा करते रहते थे। एक पड़ोसी ने बताया कि एक बार दवाईयों को लेकर कपल के बीच झगड़ा हुआ था। पत्नी ने पति को दवाईयां लेने को बोली तो उनमें झगड़ा हो गया।

दूसरी बार तो हद ही हो गया था। दूसरी बार उसने देखा कि उस शख्स ने अपनी पत्नी और अपने बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया था। उसने देखा कि वे सभी घर के नीचे चोटिल गिरे पड़े थे। उसने 36 साल की बीवी और 3 साल के बेटे को मार डाला था। उन्होंने अपने कुत्ते को भी मार डाला था।