लाइव टीवी

विवाहित महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथ पकड़ा गया शख्स, लोगों ने निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

Updated Feb 27, 2020 | 11:24 IST

आगरा में एक शख्स को ग्रामीणों ने निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। उसे एक विवाहित महिला के साथ कुछ लोगों ने आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथ पकड़ा था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
आगरा में शख्स को निर्वस्त्र कर घुमाया

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शख्स को एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर पहले जमकर पीटा फिर निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया। बताया जाता है कि महिला विवाहित थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

सूत्रों के मुताबिक शख्स पहले से शादीशुदा है और उसकी बीवियां हैं और तीन बच्चे हैं। इसके अलावा उसके गांव के ही एक तीसरी विवाहित महिला के साथ विवाहेत्तर संबंध थे। उन्होंने बताया कि महिला के देवर ने उन दोनों को मंगलवार को आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथ पकड़ा।

जानकारी के मुताबिक महिला के देवर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे पहले खूप लात घूंसों से मारा और फिर उस पर मुक्के भी जमाए। उन्होंने इस पूरी मारपीट का 4 मिनट का एक वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

इस पूरे मामले को देख रहे एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला के रिश्तेदार के द्वारा दर्ज कराए गए लिखित शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376 (रेप) के तहत आरोपी के खिलाफ केस फाइल कर ली गई है। उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें वो वीडिया भी मिली है जिसमें उसे जबरन निर्वस्त्र किया जा रहा है। जिसने भी कानून में हाथ में लेकर इस तरह की हरकत की है जल्द ही उसकी पहचान कर ली जाएगी और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।