लाइव टीवी

खाकी की आड़ में दरिंदगी: पुलिस अधिकारी का स्वांग रचकर शख्स ने 40 से अधिक महिलाओं को ब्लैकमेल कर किया रेप

Updated Sep 24, 2020 | 16:56 IST

पुलिस अधिकारी के भेष में एक व्यक्ति ने 4 दर्जन से अधिक महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। वह सबसे पहले कपल्स को अपना शिकार बनाता था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
खाकी की आड़ में दरिंदगी

चेन्नई : पुलिस अधिकारी का स्वांग रचकर 35 वर्षीय एक शख्स ने कथित तौर पर 4 दर्जन से भी अधिक महिलाओं का रेप किया। वह उन्हें पहले ब्लैकमेल करता था फिर उनके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देता था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब उसने मनाली में एक लड़की की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि उसने अब तक 4 दर्जन से भी अधिक महिलाओं को इसी तरह अपना शिकार बनाया था। वह उनकी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था फिर उनके साथ रेप करता था। इनमें से अधिकतर पीड़िताएं पुजहल और रेड हिल्स एरिया की थीं। 

आरोपी की पहचान पिचाईमनी के तौर पर हुई है। उसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है जिसमें कई महिलाओं के वीडियोज और फोटोज थे। एक महिला ने हिम्मत कर पुजहल पुलिस थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। उसने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ थी तभी एक पुलिस अधिकारी ने उसके पास से उसका फोन और 15,000 रुपए छीन लिए।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने उस एरिया की सीसीटीवी फुटेज जांच कराई जिसमें पीड़िता अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही थी। पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया कि आरोपी ने उसे अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ की प्राइवेट फोटो दिखाई और उसे ब्लैकमेल करते हुए एक सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी ने उसके साथ वहां रेप किया फिर उसका सामान लेकर वहां से भाग गया। 

दो दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस के समक्ष कबूल किया है कि उसने अन्य कई महिलाओं को इसी तरह अपना शिकार बनाया है। उसने बताया कि खाकी शर्ट और पैंट में एक बाइक पर घूमा करता था। रेड हिल्स एरिया में घूमते हुए कपल्स को वह सबसे पहले अपना निशाना बनाता था। वह पहले कपल की वीडियो बनाता था इसके बाद उन्हें अपना टार्गेट बनाता था।