लाइव टीवी

नाबालिग बहनों से 1 साल तक करते रहे बलात्कार, कभी कब्रिस्तान तो कभी अधबनी इमारत में बनाया शिकार

Updated Mar 20, 2020 | 13:31 IST

हैदराबाद में बलात्कार की एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है जहां दो नाबालिग बहनों को एक साल तक 5 लोगों ने अलग अलग जगहों पर यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया।

Loading ...
हैदराबाद में बहनों के साथ रेप
मुख्य बातें
  • हैदराबाद में प्यार के बहाने दिया धोखा, कब्रिस्तान में ले जाकर किया रेप
  • 5 लोगों ने एक साल तक नाबालिग बहनों को बनाया हवस का शिकार
  • आरोपियों में 3 नाबालिग शामिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैदराबाद: दो नाबालिग लड़कियों के साथ पिछले एक साल से 5 लोगों के कथित रूप से बलात्कार करने का मामला हैदराबाद ओल्ड सिटी के कमाठीपुरा में सामने आया है। चौंकाने वाले दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बुधवार को कहा कि तीन नाबालिग लड़कों सहित आरोपियों को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया और POCSO अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। लड़कियां बहने हैं। आरोपी भी उसी इलाके के हैं।

कमाठीपुरा इंस्पेक्टर जी रामबाबू ने टीओआई को बताया, 'पिछले एक साल में, पांच में से प्रत्येक आरोपी बड़ी लड़की (17 साल) को कई जगहों पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। दो वयस्कों में से एक ने अपनी छोटी बहन (14) के साथ भी बलात्कार किया।' पुलिस ने कहा कि बहनों को कई बार यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। आरोपी बहनों को या कब्रिस्तान ले गए या कमाठीपुरा में एक निर्माणाधीन इमारत स्थल पर ले जाकर उन्होंने असहाय बहनों के साथ रेप किया।

प्यार का लालच, कब्रिस्तान में रेप: बड़ी लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा है। उसकी 8वीं कक्षा की एक नाबालिग लड़की से दोस्ती थी। पुलिस का कहना है कि दोनों एक ही ट्यूशन सेंटर में जाती थीं। पुलिस ने इस बारे में बोलते हुए कहा, 'आरोपी ने उसे लालच देते हुए कहा कि वह उससे प्यार करता है। बाद में उसे कब्रिस्तान ले जाकर बलात्कार किया। कुछ दिनों के बाद, उसने उसे अन्य आरोपियों से मिलवाया, जो उसके दोस्त हैं।'

किसी से न बताने की धमकी: पुलिस ने कहा कि आरोपी लड़के ने बड़ी लड़की को धमकी दी कि अगर उसने अपने परिवार के सदस्यों के सामने इस मामले का खुलासा किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। बहनें अपने चाचा की देखरेख में हैं, जिन्हें सोमवार की देर शाम बड़ी लड़की के घर आने पर शक हो गया था।

चाचा को बहनों ने बताया दर्द: पुलिस ने कहा, 'जब पूछताछ की तो उसने अपने चाचा को बताया कि कैसे वह और उसकी बहन आरोपियों के हाथों यौन उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। सभी आरोपी लड़कियों से परिचित थे।'

पुलिस ने दर्ज किया मामला: परिवार की एक शिकायत के आधार पर, आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। दोनों वयस्कों को मजिस्ट्रेट के समक्ष गिरफ्तार किया गया और तीनों नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा -376 (बलात्कार) और POCSO अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।