लाइव टीवी

मिस इंडिया ताज प्रिंसेस रिया रायकवार की मां ने की आत्महत्या, पुलिस के उत्पीड़न से आ गई थीं तंग

Riya Raikwar
Updated Jul 12, 2021 | 20:38 IST

मिस इंडिया ताज प्रिंसेस खिताब की विजेता रिया रायकवार की मां सुधा रायकवार ने शनिवार शाम बांदा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।

Loading ...
Riya RaikwarRiya Raikwar
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
रिया रायकवार

नई दिल्ली: मिस इंडिया ताज प्रिंसेस रिया रायकवार के परिवार में दुखद घटना घटी है। दरअसल, रिया की मां सुधा रायकवार ने आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि मुंबई की बांदा पुलिस स्टेशन में हुए अपमान से शर्मिंदा होने के बाद उन्होंने ये कदम उठाया। 

ये भी खबर है कि रिया का छोटा भाई दो दिनों से लापता है और उसकी मां पुलिस में शिकायत दर्ज कराने गई थी। हालांकि, उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया और उसे पूरे दिन बैठने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

घर लौटने के बाद वह अपमान से बहुत शर्मिंदा थी और उन्होंने खुद को लटका लिया। उनके परिवार के सदस्यों की तरफ से ये दावा किया गया है। उनका कहना है, 'पुलिस ने उन्हें पूरे दिन कोतवाली में बेवजह बैठा रखा और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शाम को जब सुधा घर पहुंची तो पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने फांसी लगा ली।'

पुलिस ने कही कार्रवाई की बात

वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को देख रहे हैं। सीओ आरके सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार को न्याय का आश्वासन दिया। अधिकारी ने यह भी बताया कि वे उसके लापता बेटे की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम उनके बेटे की भी तलाश कर रहे हैं, जो स्कॉर्पियो में हमीरपुर के मौदाहा गया था और लापता है। इसके अलावा मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है, जिसकी हम जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'