लाइव टीवी

1 साल से लापता थी 15 वर्षीय लड़की, अचानक मां को मिली ऐसे

Updated Oct 25, 2019 | 18:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक 15 वर्षीय लड़की एक साल बाद अपनी मां को जिंदा मिल गई। लापता लड़की के मिलने का यह मामला काफी हैरान करने वाला है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली: अमेरिका में लापता एक 15 वर्षीय लड़की के मिलने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लड़की एक साल बाद अपनी मां को जिंदा मिली है। मां ने एक पॉर्न वेबसाइट पर वीडियो में अपनी बेटी को पहचाना जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो सकी। आरोपी ने एक मर्तबा पीड़िता का गर्भपात भी कराया। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय क्रिस्टोफर जॉनसन के तौर पर हुई है। वह फ्लारिडा का रहना वाला है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की एक साल से लापता थी। जब मां ने पॉर्न वेबसाइट पर उसके यौन शोषण के वीडियो देखे तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे आरोपी को फ्लोरिडा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने लापता होने के बाद पीड़िता के लगभग 60 वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किए थे। पीड़िता पिछले साल नवंबर में लापता हुई थी। 

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने बताया कि कई पॉर्न वीडियो जॉनसन के अपार्टमेंट में बनाए गए थे। हालांकि, जॉनसन ने लड़की के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार किया। लेकिन पीड़िता ने कहा कि वह आरोपी से गर्भवती हुई थी और उसका एक क्लीनिक में गर्भपात कराया गया।' हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि पीड़िता ने घर क्यों छोड़ा।