लाइव टीवी

Patna: बदमाशों ने मॉडल को गोली मारी, बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Updated Oct 14, 2021 | 10:45 IST

Patna news: पटना में मॉडल मोना राय को बदमाशों ने गोली मार दी है। घर के बाहर ही मॉडल पर फायरिंग की गई। घायल मॉडल मोना राय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Loading ...
अस्पताल में भर्ती में हैं मोना राय

पटना: बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने एक मॉडल पर जानलेवा हमला किया है। घायल मॉडल मोना राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मोना राय दुर्गा पंडाल में पूजा करने के बाद घर लौट रहीं थी। जैसे ही वो स्कूटी से अपने घर के गेट के पास पहुंची, पीछे से आए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और उनके पति ने मोना राय को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया।

पिछले कुछ दिनों में बेखौफ बदमाशों ने पटना में कई वारदातों को अंजाम दिया है जिसके बाद पटना की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। 

मोना राय को राजीव नगर थाना क्षेत्र के राम नगरी में अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी जब वो स्कूटी से अपनी बेटी के साथ घर पहुंची थी। मोना को घर के दरवाजे पर ही अपराधियों ने महिला को गोली मारी।