लाइव टीवी

अश्लील संदेशों से तंग मां बेटी ने की खुदकुशी,आशिक गिरफ्तार

Updated Mar 26, 2021 | 13:41 IST

Gonda In News: यूपी के एक सिरफिरे की करतूत ने दो लोगों की जान ले ली। गंदा वीडियो वायरल होने के बाद मां और बेटी दोनों ने खुदकुशी कर ली।

Loading ...
यूपी के गोंडा की घटना

लखनऊ। वो उसके साथ मोहब्बत करता था। लेकिन जब दिल टूटा तो दिलजला बन गया। उसकी मासूका किसी और की ना हो सके उसके लिए अश्लील हो गया। अपनी पूर्व प्रेमिका को लगातार गंदे गंदे संदेश भेजने लगा और उसका नतीजा हुआ कि दो लोगों ने अपनी जान ले ली। उस दिलजले की माशूका और उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस मामले में गोंडा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक वीडियो को अपलोड किया था जो वायरल हो गया। सामाजिक तानों से तंग आकर मां और बेटी दोनों परेशान थीं। इस बीच गांव वालों का कहना है कि लड़की की शादी हो चुकी थी और उसका प्रेमी उसे परेशान करता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने लड़की और उसके पति तो अश्लील वीडियो भेजने के साथ ही उसे वायरल कर दिया था।

वीडियो के वायरल होने के बाद पति और पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। मां और बेटी वीडियो वायरल होने वाले दिन अपने घर से बाहर नहीं निकलीं। गांव वालों के मुताबिक दूसरे दिन यानी बुधवार को वो अपने घर में लटकती पाई गईं। पुलिस ने इस मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की है।