लाइव टीवी

Mumbai: इलाज के नाम पर महिला मरीज का रेप कर फिर करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

Updated Oct 14, 2019 | 13:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai News: एक डॉक्टर ने इलाज के नाम पर महिला पेशेंट का रेप किया फिर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने चार सालों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य बातें
  • इलाज के नाम पर महिला पेशेंट के साथ डॉक्टर ने किया रेप
  • बनाया आपत्तिजनक वीडियो और कॉल करके करने लगा ब्लैकमेल
  • पीड़िता ने कॉल उठाना बंद कर दिया तो वीडियो कर दिया वायरल
  • पीड़िता के पति ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया

मुंबई : मुंबई पुलिस ने 58 वर्षीय एक डॉक्टर को एक महिला पेशेंट के साथ रेप करने और उसे ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रेप और ब्लैकमेलिंग के अलावा डॉक्टर के उपर 27 वर्षीय पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने का भी आरोप है।

मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एसीपी के मुताबिक ये मामला दरअसल साल 2015 का है जब वह डॉक्टर वंशराज द्विवेदी के पास अपने पाइल्स का इलाज करवाने के लिए गई थी। डॉक्टर के पास अपने दूसरे विजिट में महिला पेशेंट को बेहोश कर दिया गया।

उसे बेहोश करने के बाद डॉक्टर ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद उस डॉक्टर ने उस वीडियो के साथ उसे ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया और उसका शारीरिक शोषण करने लगा।  

डॉक्टर ने करीब 3-4 सालों तक उसे ब्लैकमेल किया। पिछले साल तक भी डॉक्टर ने उसे ब्लैकमेल किया जबकि अब पीड़िता की शादी हो चुकी है। जब उसने आखिरकार डॉक्टर का फोन उठाना बंद कर दिया तो उसने उसकी वीडियो वायरल कर दी। 

एक दिन महिला के पति के पास वो वीडियो पहुंची तो वह सन्न रह गया। अपनी पत्नी से पूरी स्टोरी जानने के बाद पीड़िता और उसके पति दोनों ने मिलकर थाने में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराई। 

कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल आरोपी को 17 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।