लाइव टीवी

Mumbai Crime News: चलती हुई ट्रेन में महिला ने पेश की बहादुरी की मिसाल, दिलेरी को सलाम

Updated Jun 01, 2021 | 11:43 IST

मुंबई की रहने वाली एक महिला ने चलती ट्रेन में अपनी जान को दांव पर लगाकर लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की। वो अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उसका हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में है।

Loading ...
चलती ट्रेन में चोर से अकेल भिड़ी महिला, आरोपी गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • घटना रविवार शाम कलवा और मुंब्रा स्टेशनों के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन में हुई।
  • मृतक की पहचान डोंबिवली निवासी विद्या पाटिल के रूप में हुई है।

मुंबई। उसकी जिंदगी की किताब में महज 35 साल ही दर्ज थे।लेकिन वो जो कर गई उसके किस्से अब लोगों की जुबां पर है। वो चाही होती तो औरों की तरह सबकुछ देखकर आंखें बंद कर ली होती। लेकिन उसने तो फैसला कर लिया था चाहे जो हो वो उस चोर को अपने कब्जे से नहीं जाने देगी। मामला मुंबई के कलवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच का है। रविवार का दिन था और लोकल ट्रेन ट्रैक पर फर्राटे से दौड़ रही थी। 
विद्या पाटिल की बहादुरी के चर्चे
डोंबिवली की रहने वाली विद्या पाटिल कुर्ला स्टेशन पर लोकल ट्रेन पर सवार हुई और कोने वाली सीट पर बैठ गईं। उसी वक्त आरोपी फैसल शेख भी ट्रेन में सवार हुआ और विद्या पाटिल की चेन खींच ली। विद्या पाटिल ने आरोपी की इस हरकत का जवाब भी दिया। इस बीच ट्रेन की स्पीड बढ़ती जा रही थी कि उसी समय आरोपी ट्रेन से उतर गया। उसे पकड़ने के लिए विद्या भी कोच से बाहर निकलने की कोशिश कीं उसी समय फैसल शेख मे विद्या को धक्का दे दिया और वो दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गईं। 

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
लोगों ने जब यह सबकुछ होते हुए देखा तो ट्रेन की चेन खींची और जीआरपी को जानकारी दी। जीआरपी ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इस समय पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर है।  पुलिस का कहना है कि इस संबंध में आरोपी से और पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है क्या इससे पहले किसी और मामले में उसका हाथ था। हालांकि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है उससे लगता है कि आरोपी पेशेवर है।