लाइव टीवी

Mumbai: BJP विधायक आशीष शेलार को धमकी देने वाला ओसामा शमशेर खान अरेस्ट, क्राइम ब्रांच ने की गिरफ्तारी

Updated Jan 08, 2022 | 19:42 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक आशीष शेलार को धमकी देने और उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में 48 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Loading ...
BJP MLA आशीष शेलार को धमकी देने वाला ओसामा शमशेर खान अरेस्ट
मुख्य बातें
  • मुंबई: भाजपा विधायक आशीष शेलार को धमकी देने वाला गिरफ्तार
  • अपराध शाखा की नौवीं इकाई ने जांच कर किया शमशेर को अरेस्ट
  • शेलार बांद्रा पश्चिम से विधायक हैं और उन्हें फोन पर दी गई थी धमकी

मुंबई:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता आशीष शेलार को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उसने भाजपा विधायक आशीष शेलार और उसके परिवार के सदस्यों को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी वाले शख्स को अरेस्ट कर लिया है। बांद्रा से अरेस्ट किए शख्स की पहचान ओसामा शमशेर खान (48) के रूप में हुई है।

इस वजह से परेशान था आरोपी

आपको बता दें कि आशीष शेलार ने पुलिस में शिकायत की थी, जिसके बाद अपराध शाखा की नौवीं इकाई ने जांच की और तकनीकी जानकारियों के आधार पर माहिम निवासी ओसामा शमशाद खान का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया। पीटीआई के मुताबिक आरोपी बांद्रा में एक जमीन विवाद को लेकर परेशान था और इसके कारण उसके बेटे के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Aditya Thackeray : शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी, 1 गिरफ्तार

शेलार ने मांगी थी सुरक्षा

इससे पहले बांद्रा (पश्चिम) के विधायक आशीष शेलार ने  महाराष्ट्र के गृह मंत्री और मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी है। उन्होंने कहा था कि फोन करने वाले ने अपशब्द कहे और उन्हें एवं उनके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। पूर्व मंत्री शेलार ने पत्र में उन दो फोन नंबरों का विवरण भी दिया है, जिनसे उन्हें धमकी दी गई थी और पुलिस से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। इस धमकी के बाद इस बीच, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि शेलार (राज्य) सरकार में ‘भ्रष्टाचार’ को लेकर मुखर थे।

ये भी पढ़ें: Wasim Rizvi:जितेंद्र नारायण त्यागी बने वसीम रिजवी को जान से मारने की धमकी, इस्लाम छोड़कर बने हैं हिंदू [VIDEO]