लाइव टीवी

बिल्डिंग की 17वीं मंजिल से गिर कर युवती की मौत, दसवीं कक्षा की थी छात्रा

Updated Aug 23, 2019 | 11:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई में एक किशोर लड़की 17 वीं मंजिल से गिर गई । पुलिस को उसके शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई में गिरी 17वीं मंजिल से किशोर लड़की
मुख्य बातें
  • मुंबई में एक 17 साल की लड़की बिल्डिंग से गिर गई
  • पुलिस ने बताई आकस्मिक मौत की घटना
  • दसवीं क्लास में पड़ती थीं छात्र

मुंबईः मुंबई के कांदिवली बिल्डिंग में एक किशोर लड़की बुधवार की शाम 17 वीं मंजिल से गिर गई। लड़की अपने परिवार के साथ वहां रहती हैं। हालांकि पुलिस को शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। ज्यादातर फ्लैटों की खिड़कियां जाल से ढकी हुई है। समता नगर पुलिस ने इस घटना को आकस्मिक मौत बताकर मामला दर्ज किया है। 

17 वर्षीय लड़की अपने माता-पिता और चार भाई-बहनों के साथ रहती थी और एक साल पहले ही वो सोसाइटी में आए थे। लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं। करीब 4.30 बजे वो स्कूल से लौटी थी, उसके बाद उसने कपड़े बदलकर खाना खाया। आस-पास के लोगों ने बताया कि हमे इस बारे में व्हाट्सएप चैट ग्रुप से पता चला।

हमे पता नहीं था ये परिवार यहां रह रहा था। समझ नहीं आ रहा लड़की कैसे गिर गई क्योंकि फ्लैट्स की सारी खिड़िकयों पर नेट के जाल लगे हुए है। हमने एम्बुलेंस को लड़की को हॉस्पिटल ले जाते हुए देखा। पुलिस ने लड़की के शव को जांच परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस इस घटना की जांच कर रही हैं। 

इससे पहले मुंबई के वर्ली में तटीय सड़क के निर्माण स्थल के पास खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिरने से एक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। एएनआई के अनुसार, मृतक के पिता ने बताया कि वो गड्ढा बीएमसी द्वारा खोदा गया था।

दुर्घटना होने के बाद, उन्होंने वहां एक बोर्ड लगाया दिया और वहां एक चौकीदार को प्रतिनियुक्त किया गया। एएनआई के अनुसार, मृतक के पिता ने बताया कि हम उसको पहले पोद्दार अस्पताल लेकर गए जहां हमे कह दिया गया कि उनके पास आवश्यक उपकरण नहीं थे।