लाइव टीवी

Rape: नागपुर में निर्भया केस जैसी दरिंदगी, रेप के बाद रॉड से हैवानियत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Updated Jan 28, 2020 | 12:24 IST

Nirbhaya like Rape case in Nagpur: लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया और रेप के बाद स्टील रॉड से हैवानियत की सीमा पार कर दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
नागपुर में निर्भया जैसा रेप केस, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर: हाल ही में नागपुर में निर्भया जैसा रेप केस सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि 19 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों (प्राइवेट पार्ट) में स्टीड को रॉड डाली गई थी। पुलिस ने कहा कि यह घटना 21 जनवरी को हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी एक मिल में सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहा था, जहां महिला मजदूर के तौर पर काम करती थी। महिला, उसका भाई, आरोपी और एक अन्य लड़की इलाके में किराए के मकान में रहते थे।

आरोपी की पहचान राहंगडाले (52) के रूप में हुई है। पारडी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुनील चव्हाण ने कहा कि वारदात के समय पीड़िता अपने किराए के अपार्टमेंट में अकेली थी।

पुलिस ने कहा कि महिला का भाई और उसकी महिला मित्र (गर्लफ्रेंड) किसी काम के लिए 21 जनवरी को अपने गांव गए थे। चूंकि महिला घर पर अकेली थी, इसलिए आरोपी ने रात में उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। जब लड़की ने विरोध किया, तो उसने उसके मुंह में कपड़े का टुकड़ा भर दिया।

जब वह बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और इसके बाद हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए निजी अंगों में स्टील की छड़ डाल दी। पुलिस ने पीड़िता की ओर दर्ज शिकायत के हवाले से इस बारे में जानकारी दी है।

पीड़िता 24 जनवरी को अपने भाई को घटना को लेकर आपबीती सुनाई और उन्होंने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ पारदी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।