लाइव टीवी

Odisha : खाना पहुंचाने गए ढाबा मालिक के बेटे की करतूत, अकेले पाकर महिला डॉक्टर का रेप किया

Updated Jul 01, 2021 | 10:25 IST

ओडिशा के अंगुल जिले में ढाबा मालिक के बेटे ने कथित रूप से एक महिला डॉक्टर का रेप किया। ढाबा मालिक का बेटा डॉक्टर के लिए खाना पहुंचाने गया था । डॉक्टर को अकेले पाकर उसकी नीयत डोल गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
ओडिशा में महिला डॉक्टर का रेप।
मुख्य बातें
  • ढाबे पर खाना खाया था पीड़ित महिला डॉक्टर का भाई
  • महिला डॉक्टर के भाई ने अपनी बहन के लिए खाना भिजवाया
  • क्वार्टर में डॉक्टर को अकेले पाकर ढाबा मालिक के बेटे ने किया रेप

भुवनेश्वर : ओडिशा के अंगुल जिले में एक महिला डॉक्टर का कथित रेप करने के आरोप में 35 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।  आरोप है कि खाना पहुंचाने आए युवक ने मंगलवार रात महिला डॉक्टर का रेप किया। आरोपी युवक सुकंता बेहरा एक ढाबा मालिक का बेटा है। रिपोर्टों के मुताबिक महिला डॉक्टर एक स्वास्थ्य केंद्र में काम कर रही थी। वह सरकार की ओर से आवंटित सरकारी क्वार्टर में अपने भाई के साथ रहती है। 

घटना के वक्त क्वार्टर में अकेली थी डॉक्टर
पुलिस का कहना है कि महिला डॉक्टर का जिस समय रेप हुआ, उस वक्त वह क्वार्टर में अकेली थी। रिपोर्टों के मुताबिक पीड़ित डॉक्टर का भाई मंगलवार रात एक स्थानीय ढाबे पर खाना खाया। यहां से उसने अपनी बहन के लिए ढाबे के मालिक के बच्चे के हाथ खाना भिजवाया। खाना लेकर बेहरा रात 11 बजे सरकारी क्वार्टर पहुंचा तो महिला डॉक्टर क्वार्टर में अकेले थी। क्वार्टर में महिला डॉक्टर को अकेले पाकर उसने कथित रूप से उसका रेप किया। 

ढाबा मालिक का बेटा गिरफ्तार
पीड़ित महिला डॉक्टर और उसके भाई ने छेंदीपाड़ा पुलिस स्टेशन में ढाबा मालिक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बेहरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डॉक्टर का मेडिकल चेकअप कराया है।