लाइव टीवी

Italy: 'हिंदू लड़के से मिली तो हत्या कर दी जाएगी', कैद से छूटी मुस्लिम लड़की ने सुनाई आपबीती

Updated Apr 12, 2021 | 09:50 IST

इटली की समाचार एजेंसी ANSA ने सूत्रों के हवाले से कहा कि मुस्लिम लड़की ने अपने परिवार की ओर से दी जा रही यातना के बारे में इटली पुलिस को ई-मेल के जरिए बताया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
Italy: 'हिंदू लड़के से मिली तो हत्या कर दी जाएगी', कैद से छूटी मुस्लिम लड़की ने सुनाई आपबीती।

अरेज्जू (इटली) : इटली में हिंदू लड़के से मेलजोल रखने पर एक मुस्लिम लड़की को प्रताड़ित करने और उसे कैद में रखने का मामला सामने आया है। लड़की का परिवार घर में उसे कैद करके रखा था। पीड़ित लड़की के मुताबिक परिवार वालों ने धमकी दी थी कि यदि वह हिंदू लड़के से मिली तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। लड़की किसी तरह पुलिस को ई-मेल के जरिए संपर्क किया जिसके बाद उसकी रिहाई हो पाई। पुलिस का कहना है कि वह लड़की के पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज करेगी। लड़की को संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

इटली की घटना, पुलिस ने लड़की को कराया मुक्त
इटली की समाचार एजेंसी ANSA ने सूत्रों के हवाले से कहा कि मुस्लिम लड़की ने अपने परिवार की ओर से दी जा रही यातना के बारे में इटली पुलिस को ई-मेल के जरिए बताया। मामला सामने आने पर काराबिनियेरी पुलिस ने लड़की को मुक्त कराया। रिपोर्ट के मुताबिक यह लड़की एक हिंदू लड़के से अक्सर मिलने के लिए जाती थी। हिंदू लड़के के साथ मेलजोल एवं संपर्क की बात सामने आने पर परिवार ने लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया था। पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों के साथ कभी-कभी लड़की को घर से बाहर भेजा जाता था।   

लड़की ने कंप्यूटर से पुलिस को मेल किया
रिपोर्ट के अनुसार लड़की किसी तरह अपने कंप्यूटर के जरिए पुलिस को मेल करने में सफल हुई। अपने मेल में उसने परिवार की ओर से दी जा रही यातना के बारे में बताया। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार वालों ने धमकी दी कि यदि वह लड़के से मिलता नहीं छोड़ा तो उसे वापस पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। यहां तक परिवार वालों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। 

लड़के के धर्म की जानकारी होने पर विरोध
लड़की ने पुलिस को बताया कि वह लड़के के साथ पिछले एक साल से मिलती-जुलती रही। लड़की का कहना है कि 'यह सब कुछ तब तक ठीक-ठाक चलता रहा जब तक कि परिवार वालों को लड़के के धर्म के बारे में पता नहीं चल गया।' पुलिस का कहना है कि वह लड़की की शिकायत की जांच कर रही है और इस मामले में खासकर लड़की के पिता और भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने लड़की को संरक्षण गृह भेज दिया है।