लाइव टीवी

किशोर की आत्महत्या मामले में पुलिस को मिले स्क्रीनशॉट, लड़की ने MeToo पोस्ट में किया था जिक्र?

Updated May 07, 2020 | 15:09 IST

Gurugram boy suicide: एक किशोर की आत्महत्या से जुड़े मामले में पुलिस को कुछ स्क्रीनशॉट मिले हैं। यह स्क्रीनशॉट एक ग्रुप चैट के हैं जिसमें कुछ लड़कों ने लड़कियों की अश्लील तस्वीरें साझा की थीं।

Loading ...
किशोर ने किया सुसाइड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले किशोर ने किया था सुसाइड
  • अब पुलिस को मिले स्क्रीनशॉट, लड़की ने मी टू पोस्ट में किया था जिक्र
  • Bois Locker Room ग्रुप चैट में लड़कियों के साथ किया गया था भद्दा व्यवहार

गुरुग्राम (हरियाणा): 12वीं कक्षा के एक किशोर के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस को एक लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट के दो स्क्रीनशॉट मिले हैं, जिसमें उसने लड़के के नाम पर 'MeToo' पोस्ट लिखते हुए, उस पर उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। बीते रविवार को मामले में बड़ा विवाद भी पैदा हो गया है, पुलिस ‘Bois Locker Room' नाम से इंस्टाग्राम पर ग्रुप चैट में मृतक लड़के की भागीदारी की बात की जांच कर रही है।

लड़के के दोस्तों ने किया परेशान
पुलिस के अनुसार, लड़के के दोस्तों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लड़की के 'MeToo' इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया और कथित तौर पर इसी के बाद उसने आत्महत्या कर ली। लड़की ने आरोप लगाया कि 2 साल पहले उसके अपार्टमेंट परिसर के बेसमेंट (तहखाने) में उससे छेड़छाड़ की गई थी। लड़की ने लिखा कि उसने अब इसका खुलासा इसलिए किया क्योंकि वह पिछले 2 सालों से इसे छिपाए रखकर थक गई है।

सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से छेड़छाड़ का आरोप लगने के कुछ घंटों बाद, लड़के ने कथित तौर पर 5 मई की रात गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-5 में इमारत की 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक लड़के के परिवार ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया है जिसके बाद पुलिस ने धारा 174 कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर (सीआरपीसी) के तहत जांच शुरू कर दी है।

Bois Locker Room की ग्रुप चैट के दिन ही हुआ हादसा
बोइस लॉकर रूम विवाद के इंटरनेट पर चर्चा में आने के दिन ही लड़के ने सुसाइड किया। यह एक इंस्टाग्राम चैट ग्रुप था, जहां स्कूल और कॉलेज जाने वाले युवाओं ने कथित रूप से नाबालिग लड़कियों पर आपत्तिजनक कमेंट किए, उनकी अश्लील तस्वीरें शेयर कीं और उनके साथ सामूहिक बलात्कार की चर्चा की। समूह का भंडाफोड़ दक्षिण दिल्ली की एक लड़की ने किया, जिसने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ग्रुप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए।

बुधवार को, इस साल बोर्ड परीक्षा देने वाले एक कक्षा 12वीं कक्षा के एक छात्र को पुलिस ने मामले में गिरफ्तार किया था। लगभग 25 लड़कों की पहचान की गई है जो कुख्यात ग्रुप चैट का हिस्सा थे। पुलिस ने सभी संदिग्धों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।