लाइव टीवी

Mumbai: पुलिस ने डांस बार में छापा मारा तो 'गायब' हुईं डांसर, दीवार का शीशा तोड़ा तो तहखाने में छिपी थीं 17 लड़कियां

Updated Dec 13, 2021 | 13:04 IST

मुंबई पुलिस ने एक बार डांस का पता लगाया है जिसे अवैध तरीके से चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर यहां के गुप्त तहखाने से 17 लड़कियों को भी रेस्क्यू किया है।

Loading ...
BAR के दीवार का शीशा तोड़ा तो तहखाने में छिपी थीं 17 डांसर
मुख्य बातें
  • मुंबई के एक बार डांस पर पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच का छापा
  • मेक रूम में लगे शीशे के पीछे बना था तहखाना, वहां छिपीं 17 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू
  • एक एनजीओ की शिकायत के बाद पुलिस ने की थी छापेमारी

मुंबई:  महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने बीते रविवार रात अंधेरी के एक बार में 17 लड़कियों को रेस्क्यू कराया है। अंधेरी पुलिस थाने में बार मैनेजर और कैशियर समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ छापेमारी के दौरान प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें देह व्यापार का भी शक था। छापा पड़ने की भनक लड़के ही बार संचालक ने सभी लड़कियों को दीवार में बने बेसमेंट में अंडर ग्राउंड करवा दिया था। पुलिस ने कहा कि एक एनजीओ शिकायत पर कार्रवाई की गई और स्थानीय पुलिस स्टेशन ने छापे की भनक तक नहीं लगाई।

खुलेआम हो रहा था नियमों का उल्लंघन

खबर के मुताबिक एक एनजीओ की ओर से शिकायत की गई थी कि कोरोना काल में भी डांस बार खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहा है। इसके साथ ही पुलिस के नियमानुसार बार में बार डांसर खुलेआम डांस करते हैं और इन बार डांसर्स पर हर दिन सैकड़ों लोग लाखों रुपये खर्च करने आते हैं। यह बार नियमों के विरुद्ध चल रहा था। हालांकि, स्थानीय अंधेरी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। ऐसे में यहां रात करीब 11.30 से 12.30 बजे तक रेड मारी गई।

तहखाने में छिपी थी लड़कियां

जब मुंबई पुलिस की टीम ने छापा मारा तो यहां लड़कियां गायब थी। पुलिस को शक हुआ तो पूरे बार की तलाशी ली गई किचन, बाथरूम, स्टोर और हर जगह पुलिस ने तलाशी ली लेकिन कई कुछ नहीं मिला। इस बीच मेकअप रूम की दीवार पर पुलिस को शक हुआ तो शीशे को हथौड़े से तोड़ा गया। जहां से तहखाने तक जाने का रास्ता था।पुलिस यहां पहुंची तो 17 बार डांसर छुपकर बैठी हुईं थी, जिन्हें वहां से रेक्स्यू किया गया।