लाइव टीवी

परिवारिक नोकझोंक का खौफनाक अंत, महिला ने अपने पति को जिंदा जलाया

Updated May 26, 2020 | 23:16 IST

Wife allegedly set Husband on fire: पंजाब में एक महिला ने अपने पति को जिंदा जल दिया। पति की महिला के साथ नोकझोंक हुई थी।

Loading ...
सांकेतिक फोटो
मुख्य बातें
  • नोकझोंक के बाद पत्नी ने पति को जिंदा जलाया
  • पति की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
  • मृतक के परिवार ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

नई दिल्ली: पंजाब के फाजिल्का में एक महिला ने नोकझोंक के बाद कथित तौर पर अपने पति को जिंदा जला दिया। महिला वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गई है। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह जबकि आरोपी महिली की खुशमनप्रीत कौर उर्फ वीरपाल कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर खुशमनप्रीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है। गुरसेवक और खुशमनप्रीत की 10 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे एक बेटा और बेटी है।

75 फीसदी तक जल चुका था गुरसेवक

यह खौफनाक मामला शुक्रवार का है। 75 फीसदी तक जल चुके गुरसेवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। गुरसेवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने जलालाबाद-मुक्तसर रोड को जाम कर दिया और आरोपी महिला की जल्द गिरफ्तारी की मारने करने लगे। मृतक के परिवार वाले पुलिस के काफी समझाने के बाद वहां से हटे। परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपी महिला को फरार होने का मौका दिया।

तेल छिड़ककर जिंदा जलाया

मृतक गुरसेवक के भाई गुरविंदर सिंह ने आरोप लगया है कि उसके भाई की अकसर ही अपनी पत्नी के साथ नोकझोंक रहती थी। यह झगड़ा घरेलू विवाद की वजह से होता रहता था। गुरविंदर ने यह भी आरोप लगाया कि भाई की पत्नी का किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था और वह उसके अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था। गुरविंदर ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि आरोपी महिला ने गुरसेवक को तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में परिवार उसे अस्पताल लेकर गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।