लाइव टीवी

बिजनेसमैन को मारने की योजना बना रहे थे 5 बदमाश, जिस होटल में ठहरे वहां की 2 महिला कर्मचारियों के साथ किया रेप

Updated Dec 20, 2020 | 17:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में एक व्यक्ति की हत्या करने आए 5 बदमाशों ने होटल में दो महिला कर्मचारियों के साथ गैंग रेप किया। सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।

Loading ...
सभी आरोपी पकड़े गए

नई दिल्ली: राजस्थान के भिवाड़ी में 5 लोगों ने शुक्रवार को कथित रूप से 2 महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुरुष राजस्थान में थे क्योंकि वे एक व्यापारी की हत्या करने की योजना बना रहे थे। आरोपियों द्वारा बंदूक की नोंक पर 3 स्टार होटल की दो महिला कर्मचारियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। आरोपियों की पहचान नरेश गुर्जर, लोकेश, राहुल, दानवीर और प्रिंस तिवारी के रूप में हुई। 

कथित तौर पर, आरोपियों ने शुक्रवार को होटल में प्रवेश किया और मैनेजर से उनके लिए सेक्स वर्कर की व्यवस्था करने को कहा। कुछ समय बाद दो आरोपी जबरन उन कमरों में घुस गए जहां महिला कर्मचारी सो रही थीं। इसके बाद आरोपियों ने बंदूक की नोंक पर दोनों महिलाओं के साथ बलात्कार किया, जबकि उनमें से तीन गार्ड के रूप में खड़े थे। 

पुलिस ने सभी को पकड़ा

इस बीच मैनेजर पास के पुलिस स्टेशन गया और पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने होटल में चेक इन किया था। उसने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपियों के पास हथियार भी थे। भिवाड़ी के एसपी राममूर्ति जोशी ने पुलिस को सूचित करने के बाद टीमों का गठन किया और होटल में घेरा बनाने के लिए अन्य पुलिसकर्मियों को आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने परिसर में छापा मारा और दोनों महिलाओं को बचाया। 5 लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

व्यापारी को मारने की योजना

जांच में पता चला कि आरोपियों ने एक व्यापारी से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। बिजनेसमैन एक हाउसिंग सोसायटी में अध्यक्ष के रूप में काम करता है। पैसे नहीं देने पर पांच लोगों ने कथित तौर पर व्यवसायी की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, गुर्जर एक हत्या के मामले में जेल जा चुका था। वह अप्रैल में रिहा हुआ। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी जब्त किए। दो मुलजिम दानवीर और नेहरू कोविड-19 के कारण हरियाणा सरकार द्वारा दी गई पैरोल पर जेल से बाहर थे।