लाइव टीवी

प्यार में मिला धोखा तो युवती ने प्रेमी से बदला लेने के लिए उठाया खौफनाक कदम, हर कोई हैरान

Updated May 21, 2021 | 14:12 IST

राजस्थान के उदयपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां प्यार में धोखा मिलने पर एक युवती ने प्रेमी के खिलाफ खतरनाक साजिश रची।  इस साजिश में उसने अपने बॉस को भी शामिल कर लिया।

Loading ...
प्यार में मिला धोखा, युवती ने प्रेमी से लिया खौफनाक बदला
मुख्य बातें
  • प्यार में धोखा मिलने पर एक युवती ने प्रेमी से लिया खौफनाक तरीके से बदला
  • इंजीनियर प्रेमी पर करवाया एसिड अटैक, मामला उदयपुर का है
  • पुलिस ने मामले में युवती सहित तीन लोगों को अरेस्ट किया

उदयपुर: प्यार में धोखा मिलने पर एक युवती इस कदर परेशान होने लगी कि उसने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ ऐसी खौफनाक साजिश रची की वह अब जेल की सलाखों के पीछे हैं। मामला उदयपुर का है। हिरेन मागरी पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के बाद गुरुवार को राजस्थान पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर शख्स पर एसिड फेंकने का आरोप है। जिस शख्स पर एसिड फेंका गया है वो पहले आरोपी महिला का प्रेमी था लेकिन बाद में उसने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया।

फिंकवाया एसिड

टीओआई की खबर के मुताबिक, नाइजा हुसैन ने अपने बॉस को 40000 रुपये दिए और किसी थर्ड पार्टी द्वारा प्रेमी पर एसिड फिंकवाने को कहा। बॉस ने इस काम के लिए अपने भाई को चुना। पीड़ित अभिषेक सिह एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर है जो दाबोक में है जहां नाइजा भी काम करती हैं। 7 मई को उसने पुलिस को बताया कि जब वह वह काम पर जाने के लिए अपने बॉस का इंतजार कर रहा था तो कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर एसिड फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस ने युवती नाइजा, रोशन सिंह तथा उसके भाई विक्रम को अरेस्ट कर लिया।

लिया बदला

एसएचओ राम सुमेर ने बताया कि अभिषेक और आरोपी नाइजा हुसैन सीलाववाड़ी, उदयपुर के रहने वाले हैं। ये सभी सीमेंट फैक्ट्री में काम करते हैं। अभिषेक और महिला करीबी दोस्त रहे थे। कुछ समय पहले अभिषेक की शादी किसी और लड़की से 23 मई को फिक्स कर दी गई। इसके बाद अभिषेक ने नाइजा से अपना रिश्ता खत्म कर लिया। यहीं बात नाइजा को अखरने लगी और उसने फिर इसे धोखे का बदला लेने की सोची।

पुलिस ने ऐसे सुलझाया केस

 इसके बाद उसने विक्रम से झूठ बोला कि कोई उसे धमका रहा है उसे सबक सिखाना जरूरी है। रोशन अपनी ही फैक्ट्री से एसिड ले आया है विक्रम को दिया। इसके बाद तय हुआ कि अभिषेक को मारना नहीं है बल्कि उसकी पीठ पर तेजाब फेंका जाएगा। बाद में सेवाश्रम में वारदात को अंजाम दिया गया। तीनों को एक सीसीटीवी फुटेज में साथ देखा गया जिसके बाद पुलिस के लिए मामले को सुलझाना आसान हो गया। गिरफ्तार होने के बाद नाइजा ने सार सच उगल दिया।