लाइव टीवी

जीजा और उसके दोस्तों समेत कई लोगों ने महीनों तक किया 14 साल की लड़की का रेप, 11 को पुलिस ने किया अरेस्ट

Updated Apr 14, 2021 | 18:25 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

तमिलनाडु में 14 साल की एक लड़की के साथ उसके रिश्तेदार समेत कई लोगों ने महीनों तक रेप किया। इस संबंध में 12 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि 11 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: तमिलनाडु के नमक्कल जिले में बारह लोगों पर कई महीनों तक 14 साल की लड़की के साथ बार-बार रेप करने का आरोप लगा है। जिला बाल कल्याण अधिकारी की एक शिकायत के आधार पर, तिरुचेनगोडे ऑल महिला पुलिस ने नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में बारह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

इस मामले में जांच शुरू की गई है और 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस 12वें आरोपी की तलाश में है। 

दरअसल, नाबालिग लड़की ने पढ़ाई छोड़ दी थी और अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी जहां उसकी बहन के पति चिनराज ने उसके साथ बलात्कार किया। बाद में, उसे उसके तीन दोस्तों ने धमकाया और बलात्कार किया। इसके बाद वो लड़की किसी के घर में काम करने लगी। वहां भी उसके साथ बलात्कार किया गया। कथित रूप से इस बारे में किसी को न बताने के लिए पीड़िता को पैसा दिया गया।

उसके गांव के कुछ लोगों ने अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी जिसके आधार पर जिला बाल कल्याण अधिकारी रंजीता प्रिया ने शिकायत दर्ज की। चिनराज, कुमार, वडिवेल, सुंदरम, कन्नन, पन्नीर, मूर्ति, अभि, गोपी, शेखर, शंकर और सरवनन के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया गया है।