लाइव टीवी

लॉस्ट लेमन बार हत्याकांड में सात आरोपी गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने 24 घंटे में राजफाश का किया दावा

Updated Apr 27, 2022 | 11:09 IST

नोएडा के सेक्टर 39 में गार्डेन गैलेरिया स्थित लॉस्ट लेमन बार प्रकरण में पुलिस 7 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि एक नामजद और एक अज्ञात की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Loading ...
लॉस्ट लेमन बार हत्याकांड में सात आरोपी गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने 24 घंटे में राजफाश का किया दावा

गार्डेन गैलेरिया स्थित लॉस्ट लेमंन्स बार हत्याकांड को नोएडा पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है।  थाना सेक्टर 39 पुलिस के मुताबिक प्रकाश में आये 9 अभियुक्तों में से 7 अभियुक्तों को 24 घंटे में किया गया है जबकि शेष एक नामजद और एक अन्य अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि 25 अप्रैल की रात में करीब 10.00 बजे गार्डन गलेरिया मॉल के रेस्टोरेन्ट लोस्ट लेमन में खाने के बिल के लेनदेन को लेकरथी बृजेश के साथ मारपीट की गई। ब्रजेश के सिर पर पैर से  गम्भीर चोट पंहुचाया गया। इस सम्बन्ध में थाना सेक्टर 39 पर वादिया द्वारा  धारा 302/34 भादवि बनाम रेस्टोरेन्ट के मैनेजर आदि अन्य के विरूद्व पंजीकृत कराया गया था। 

27 अप्रैल को सेक्टर 39 नोएडा द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों 1.कुमेर सिंह बंगारी पुत्र भुपाल सिंह बंगारी  2.हिमांशु कुमार पुत्र मोहन कुमार  3.देवेन्द्र सिंह पुत्र सोवन सिंह 4.मैडी ठाकुर पुत्र विक्रम सिंह 5. गुड्डू सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह 6.कपिल उर्फ नाहर सिंह पुत्र धारा सिंह 7. (मैनेजर) सुन्दर सिंह रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत को गार्डन गैलेरिया मॉल से गिरफ्तार किया गया है। जिनमें एक नामजद व एक अज्ञात अभियुक्त फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

पीड़ित की हत्या की वजह
अभियुक्तों द्वारा मृतक बृजेश को खाने के बिल को लेकर मारपीट करते हुए मृतक बृजेश के पेट व सिर पर लातों से घातक प्रहार करना जिससे बृजेश की हत्या हो जाना। 

अभियुक्तों के बारे में पूरी जानकारी

  1. कुमेर सिंह बंगारी पुत्र भुपाल सिंह बंगारी निवासी गली नं0 3 निवारन नगर हल्द्वानी थाना मुरवानी जिला नैनीताल (उत्तराखण्ड) वर्तमान पता वाई 227 प्रथम फ्लोर सेक्टर 12 थाना सेक्टर 24 नोएडा गौतमबुद्धनगर 
  2. हिमांशु कुमार पुत्र मोहन कुमार निवासी छतोली चौमेल थाना लौहाघाट जिला चम्पावत (उत्तराखण्ड) वर्तमान मदन चौहान का मकान ग्राम गिझोड़ थाना सेक्टर 24 नोएडा गौतमबुद्धनगर 
  3. देवेन्द्र सिंह पुत्र सोवन सिंह निवासी बी 198 मैदान गढ़ी रोड़ छतरपुर इंकलेव फेस 1 दिल्ली थाना छतरपुर 
  4. मैडी ठाकुर के पिता का नाम विक्रम सिंह निवासी ग्राम गटनाला थाना स्ती जिला मंडी हिमांचल प्रदेश वर्तमान गली नं0 3 ग्राम छलैरा सेक्टर 44 नोएडा थाना सेक्टर 39 नोएडा
  5.  गुड्डू सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह निवासी म0नं0 272 खजूर कालौनी सदरपुर सेक्टर 45 नोएडा थाना सेक्टर 39 नोएडा 6.कपिल उर्फ नाहर सिंह पुत्र धारा सिंह निवासी निवासी ग्राम कैलाशपुर थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर 
  6. (मैनेजर) सुन्दर सिंह रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत निवासी डी 50 सैक्टर 15 नोएडा थाना फेस 1 नोएडा गौतमबुद्धनगर 

मृतक की पत्नी का क्या है कहना
मृतक की पत्नी का कहना है कि जिस तरह से इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है उसमें उसके दोस्तों की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। उनका कहना है कि बड़ी बात यह है कि वारदात के बहुत देर बाद उन्हें जानकारी नहीं दी गई। यही नहीं जब उन्हें बहुत देर बाद जानकारी मिली तो उन्हें अस्पताल के बारे में भी सही से जानकारी नहीं दी गई।