लाइव टीवी

लुधियाना का वो मामा कलयुगी निकला, भांजी से कई बार किया बलात्कार और मुंह ना खोलने की धमकी दी

Updated Mar 24, 2021 | 08:53 IST

पंजाब के लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक मामा ने अपनी भांजी से ना सिर्फ कई दफा बलात्कार किया बल्कि मुंह ना खोलने की धमकी भी दी।

Loading ...
लुधियाना में मामा ने अपनी भांजी को बनाया शिकार
मुख्य बातें
  • लुधियाना में एक शख्स ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ कई बार किया बलात्कार
  • ब्लैकमेलिंग और बंदूक की नोंक पर पीड़ित नाबालिग से दुष्कर्म
  • आरोपी के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज

चंडीगढ़: मामा और भांजी का रिश्ता पवित्र रिश्तों में से एक होता है। लेकिन लुधियाना का वो मामा कलयुगी निकला। उसने रिश्तों की परवाह नहीं की और अपनी भांजी के साथ कई बार बलाकत्कार किया। यही नहीं उसने पीड़ित को मुंह ना खोलने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, 10 वीं कक्षा की छात्रा, किशोर, पंजाब के जालंधर में अपने नाना-नानी के साथ रहती थी। आरोपी लड़की की मां का पालक भाई है।

रिश्ते को मामा करता रहा शर्मसार
पिछले साल मई में पीड़ित को उसके माता-पिता  लुधियाना वापस ले गए क्योंकि कोविड महामारी  से स्कूल बंद थे। अगस्त के महीने में,आरोपी लुधियाना आया जब लड़की के माता-पिता नहीं थे। उसने कथित तौर पर लड़की को  कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। जब नाबालिग लड़की को होश आया, तो उसे पता चला कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।

ब्लैकमेलिंग और बंदूक की नोक पर यौन शोषण
उसने आरोपी से जब इसकी शिकायत की तो उसने फिर से उसका यौन उत्पीड़न किया और उसके मोबाइल फोन पर उसकी अश्लील तस्वीरें भी लीं। इसके साथ ही इस घटना का खुलासा ना  करने की धमकी दी।पीड़ित का कहना है कि सितंबर 2020 में अपने  घर गई और वहां भी बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। इसके अलावा नवंबर 2020 में, जब वह किताबें खरीदने जा रही थीं उस वक्त भी उसके साथ उसने बलात्कार किया। इस साल फरवरी में भी उसके साथ यौन शोषण किया गया था।

पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ
पीड़ित अपनी अंतिम परीक्षा लिखने के लिए अपने नाना के घर लौट गई। जब उसने आरोपी को देखा, तो वह बहुत परेशान हो गई और उसकी वजह से 16 मार्च को अपनी परीक्षा मिस कर दी। अगले दिन यानी 17 मार्च को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।लड़की के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (एन) - (एक ही महिला पर बार-बार बलात्कार करना) और 506 (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत आरोप भी उनके

खिलाफ लगाए गए हैं।