लाइव टीवी

Gay Son: समलैंगिक (गे) था बेटा, बाप ने गोली मारकर कर दी हत्या

Updated Nov 13, 2019 | 12:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

homosexuality news : एक पिता को अपने बेटे का  समलैंगिक होना नगवार गुजरा और उसने गोली मारकर कर हत्या कर दी। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
Son was gay, father allegedly shot dead

अमेरिका के नेवादा में एक पिता ने कथित तौर पर अपने बेटे को गोली मारकर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसका बेटा समलैंगिक (गे) था। 14 साल का जियोवानी मेल्टन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड होने के बारे में पिता वेंडेल मेल्टन के साथ कथित तौर पर बहस की थी। उसके बाद उसके पिता ने उसे गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल जियोवानी की मौत अस्पातल में हो गई। बेटे की हत्या के बाद उसकी पालन पोषण करने वाली मां सोनजा जोन्स ने बताया कि उन्हें इस बात से नफरत थी कि उनका बेटा समलैंगिक (गे) था।

उसकी मां ने कहा कि मुझे यकीन है कि उसके मन में समलैंगिक बेटे की बजाय एक मृत बेटा होगा। उसने यह बात दो नवंबर को अपने घर में बेटे को गोली मारे जाने के बाद कही। उस टीनेजर्स के अपार्टमेंट में पुलिस को घरेलू झगड़ों की वजह से बुलाया गया था। पुलिस ने लड़के को गंभीर हालत में पाया और उस लड़के को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा यह लड़का अपार्टमेंट में अकेले रहता था।

उसकी मां ने कहा कि उसके पिता 54 वर्षीय मेल्टन ने अपने बेटे को उसके ब्वॉयफ्रेंड के देखने के बाद उसके ऊपर बंदूक तान दी। उसकी मां ने कहा कि उसके बेटे ने कई वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से परेशान कर दिया था।

उसके पिता मेल्टन पर हत्या, बाल शोषण और प्रतिबंधित व्यक्ति के पास आग्नेयास्त्र रखने का चार्ज लगाया गया।