लाइव टीवी

पत्नी और बेटी को आग के हवाले करने के बाद खुद की भी ली जान, ये थी वजह

Updated Jan 03, 2020 | 12:43 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले शख्स ने पत्नी और अपनी 17 साल की बेटी को आग के हवाले करने के बाद खुद की भी जान ले ली। आरोपी और बेटी की तो मौत हो गई लेकिन पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पत्नी और बेटी को किया आग के हवाले

तेलंगाना : तेलंगाना में एक शख्स ने अपनी पत्नी और 17 वर्षीय बेटी को जिंदा जलाने के बाद आत्महत्या कर ली। मामला वानापर्थी जिले का है। शख्स पेशे से किसान बताया जाता है जिसकी उम्र 45 साल थी। पुलिस के मुताबिक उसे अपनी पत्नी के ऊपर किसी और के साथ अफेयर का संदेह था जिसके बाद उसने उसकी जान लेने का मन बना लिया था। 

आरोपी और उसकी बेटी की तो मौत हो गई लेकिन पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वह 90 फीसदी जल चुकी है, उसकी हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी को 15 सालों से प्रताड़ित कर रहा था वह उसके चरित्र पर शक करता रहता था।  

बता दें कि कुछ समय पहले कर्नाटक के बेंगलुरु से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। एक लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड के चरित्र पर शक था जिसके चलते उसने बीच सड़क पर उसका गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। हालांकि इस प्लान में कामयाब तो नहीं हो पाया, बल्कि उल्टा पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

आरोप है कि उसने लड़की जो उसकी एक्स गर्लफ्रेंड बताई जाती है उसकी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की थी। दोनों लॉ के स्टूडेंट थे और काफी समय से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 

लड़की ने लड़के के शक्की मिजाज से तंग आकर कुछ समय पहले ही उससे रिश्ता तोड़ लिया था और उससे दूरी बना ली थी। आरोपी रोशन बी सिंह लड़की के इस व्यवहार से काफी नाराज था और इसके कारण उसने उसका पीछा करना और उसे परेशान करना शुरू कर दिया।