लाइव टीवी

नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Updated Jun 17, 2022 | 23:43 IST

नोएडा में फेस-3 थानाक्षेत्र में पुलिस ने कथित रूप से नाबालिग युवती का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Loading ...
नाबालिग युवती से रेप का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा : नोएडा में फेस-3 थानाक्षेत्र में पुलिस ने कथित रूप से नाबालिग युवती का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने को लेकर शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 12 मई को एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की थी कि सुनीलराम नामक युवक उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता के अनुसार जैसे-तैसे उसकी बेटी आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची।

त्रिपाठी के अनुसार इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं और पोक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी के अनुसार आज पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-59 से गिरफ्तार किया है। वह वर्तमान में हरौला गांव में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।