लाइव टीवी

Alwar rape : बार-बार रेप से तंग आकर नाबालिग लड़की ने आरोपी की ले ली जान, गला घोंटकर मार डाला

Tired of repeated rape, minor girl killed accused by strangulation
Updated Jun 08, 2022 | 07:03 IST

Alwar rape news : पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस को फटा हुआ कपड़ा और कुछ अन्य सुराग मिले जिसके बाद लड़की पर संदेह गया। पूछताछ के दौरान लड़की को भरोसे में लिया गया जिसके बाद उसने यादव की हत्या की बात कबूली। एसएचओ के मुताबिक लड़की एक लड़के से बात करती थी।

Loading ...
Tired of repeated rape, minor girl killed accused by strangulationTired of repeated rape, minor girl killed accused by strangulation
तस्वीर साभार:&nbspPTI
राजस्थान के अलवर जिले की है घटना।
मुख्य बातें
  • गत 17 मई की है घटना, नाबालिग लड़की ने युवक की हत्या की बात कबूली
  • पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर उसे जुवेनाइल सेंटर भेज दिया है
  • बार-बार रेप एवं ब्लैकमेल से तंग आकर लड़की ने उठाया यह कदम

Alwar rape news : राजस्थान के अलवर में बार-बार दुष्कर्म किए जाने से परेशान होकर 13 साल की नाबालिग लड़की ने आरोपी युवक की जान ले ली। लड़की ने कपड़े से उसका गला घोंट दिया। पुलिस की पूछताछ में लड़की ने अपना अपराध कबूला है। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर उसे जुवेनाइल होम भेज दिया है। रेपिस्ट की मौत पर उसके परिवार वालों को पहले लगा कि यह सामान्य मौत है लेकिन आरोपी के गले पर निशान नजर आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या है।

हत्या के समय नशे में था आरोपी युवक
रिपोर्टों में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि मृतक आरोपी का नाम विक्रम यादव (45) था। वह कई महीनों से लड़की को ब्लैकमेल एवं उसका रेप कर रहा था। गत 17 मई को एक कपड़े की मदद से लड़की ने आरोपी का गला घोंट दिया। लड़की ने जब आरोपी की हत्या की तो वह नशे में था। एसएचओ महावीर सिंह कहा का कहना है कि पुलिस के लिए इस केस को सुलझाना काफी मुश्किल था क्योंकि नाबालिग लड़की पर संदेह करने का कोई कारण नहीं मिल रहा था। उन्होंने बताया कि इस हत्या के बारे में करीब 10 लोगों से पूछताछ हुई। 

रिकॉर्डेड बातचीत के जरिए ब्लैकमेल करता था
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस को फटा हुआ कपड़ा और कुछ अन्य सुराग मिले जिसके बाद लड़की पर संदेह गया। पूछताछ के दौरान लड़की को भरोसे में लिया गया जिसके बाद उसने यादव की हत्या की बात कबूली। एसएचओ के मुताबिक लड़की एक लड़के से बात करती थी। एक दिन उसने यादव के फोन से लड़के से बात की। यादव ने रिकॉर्डर की मदद से यह बातचीत अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद इस रिकॉर्डेड बातचीत के जरिए यादव लड़की को ब्लैकमेल और उसका रेप करने लगा। यही उसने गांव के ही तीन अन्य व्यक्तियों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए लड़की को मजबूर किया। 

Goa: बीच पर 'मड बाथ' कराते-कराते ब्रिटेन की महिला से किया रेप, गिरफ्तार हुआ आरोपी  

17 मई को लड़की ने मिलने के लिए बुलाया
पुलिस के अनुसार बार-बार के रेप से तंग आकर लड़की ने इससे छुटकारा पाने की ठान ली। लड़की ने यादव को मारने की साजिश रची। गत 17 मई की रात लड़की ने आरोपी को मिलने के लिए बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप एवं पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया।