लाइव टीवी

मायके में रह रही विवाहिता से रोज शारीरिक संबध बनाते थे दो सगे भाई, सोशल मीडिया पर वायरल की तस्वीरें

Updated Jul 30, 2020 | 07:15 IST

पंजाब के आदमपुर में एक विवाहिता के साथ दो सगे भाईयों द्वारा दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही दोनों भाई फरार बताए जा रहे हैं।

Loading ...
विवाहिता से संबंध बनाते थे दो सगे भाई, वायरल की तस्वीरें
मुख्य बातें
  • पंजाब के आदमपुर का है मामला, दो सगे भाईयों ने की विवाहिता के साथ दरिंदगी
  • मायके आई विवाहिता के एक लड़की से हुई दोस्ती, यहीं दोस्ती पड़ी महंगी
  • पुलिस में शिकायत करने के बाद से ही फरार हैं दोनों भाई

आदमपुर: पंजाब के आदमपुर में दो भाईयों ने एक नव विवाहिता के साथ ऐसी हरकत की है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। मामला जंडूसिंघा पुलिस चौकी के अधीन आने वाले एक गांव का है। विवाहित महिला की शिकायत के मुताबिक, कुछ समय पहले उसकी शादी मेहटा में हुई थी और शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति इटली चले गया। पंजाब केसरी की खबर के मुताबिक, इसके बाद जब वह अपने मायके आई तो यहां दो सगे भाईयों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया और ब्लैकमेलिंग करते हुए शारीरिक संबध बनाए।

रूखसाना से दोस्ती पड़ी भारी

 इतना ही नहीं इन भाईयों ने उसकी तस्वीरों को टिक-टॉक पर वायरस कर दिया। महिला का कहना है कि उससे ना केवल पैसे मांगे जा रहे हैं बल्कि उसका शारीरिक शोषण भी किया जा रहा है। एक नवविवाहिता कुछ समय पहले अपने ससुराल से अपने गांव में रहने के लिए आई थी। इसी दौरान घर के पास में ही रहने वाली रूखसाना नाम की लड़की उसके संपर्क में आई और उसकी दोस्त बन गई। विवाहिता को नहीं पता था कि यह दोस्ती उसी पर भारी पड़ सकती है। इस संबंध में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

इस तरह की ब्लैकमेलिंग
शिकायत के मुताबिक, महिला की जब रूखसाना से दोस्ती हुई तो उसने कुछ समय बाद उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अपने चाचा के बेटे गौतम के साथ फोटो खींच ली। इसके बाद उसने महिला को अपने घऱ बुलाकर वो तस्वीरें दिखाईं और धमकी देते हुए कहा कि गौतम के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो ये फोटो वायरल कर देगी। बदनामी से बचने के लिए महिला ने गौतम के साथ शारीरिक संबध बनाए। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। इसके बाद गौतम का भाई भी महिला को ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक संबंध बनाने लगा और ये काम रोज होने लगा।

दो भाई फरार
इस सबंध में महिला ने गौतम के परिवार को भी बताया औऱ दोनों भाईयों की शिकायत की लेकिन कोई हल नहीं निकला। थक हारकर महिला ने पुलिस का सहारा लिया और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों भाईयों की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल दोनों ही भाई फरार बताए जा रहे हैं।