लाइव टीवी

UP: वाट्सएप पर महिला को भेजता था पोर्न वीडियो, साइबर ब्रांच ने दबोचा

Updated Feb 16, 2022 | 09:16 IST

Lucknow Crime News : लखनऊ पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच टीम ने महिला को पोर्न वीडियो भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिल की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के नवादा का रहने वाला है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
लखनऊ में महिला को पोर्न वीडियो भेजता था आरोपी।

Lucknow Crime News : एक महिला को वाट्सएप पर पोर्न वीडियो भेजने के आरोप में लखनऊ पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को पोर्न एवं अश्लील वीडियो भेजता था। यही नहीं, यह व्यक्ति उस महिला की तस्वीर अपने वाट्सएप मोबाइल के प्रोफाइल में लगाई थी जिसके चलते महिला के पास आपत्तिजनक कॉल्स आते थे।  

बिहार का रहने वाला है आरोपी
आरोपी व्यक्ति की पहचान नवलेश कुमार के रूप में हुई है। वह बिहार के नवादा का रहने वाला है। साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि महिला ने इस बारे में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि व्यक्ति उसे मोबाइल फोन पर गंदे मैसेज एवं पोर्न फिल्म भेजता है। 

चेन्नई: ट्रेन के लेडीज कोच में महिला के सामने शख्स करने लगा हस्तमैथुन, फिर हुआ ये

महिला की तस्वीर का इस्तेमाल प्रोफाइल में किया
महिला का यह भी आरोप है कि व्यक्ति उसकी तस्वीर का इस्तेमाल अपने वाट्सएप के प्रोफाइल में करता था। इस प्रोफाइल का नाम उसने 'एस्कॉर्ट सर्विस कंपनी' दिया था। पीड़ित महिला का कहना है कि इसके बाद से उसके पास लगातार आपत्तिजनक कॉल्स आने लगे। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई।

गुरुग्राम: बुर्का पहनी महिला ने चाकू से किया कैब ड्राइवर पर हमला, पुलिस ने हिरासत में लिया

आरोपी ने अपराध कबूला
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल लिया है।  पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी ने किसी अन्य महिला को तो अपना शिकार नहीं बनाया है, इसकी भी जांच की जा रही है।