लाइव टीवी

UP : 6 साल के बेटे की हत्या कर शव को टुकड़ों-टुकड़ों में काटा, वजह जानकर खौल उठेगा खून

Updated Nov 28, 2019 | 15:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक शख्स ने अपने 6 साल के सौतेले बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी इसके बाद उसका शव छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर उसे अज्ञात जगह पर दफना दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
शख्स ने अपने सौतेले बेटे की बेरहमी से की हत्या

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक बेहद ही सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। एक शख्स ने अपने 6 साल के सौतेले बेटे की पहले हत्या कर दी इसके बाद उसके शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर किसी अज्ञात जगह पर फेंक दिया। मृतक बच्चे की पहचान फरीद उर्फ सूरज के रुप में की गई है। उसके सौतेले बाप राम सावरे यादव ने 19 नवंबर को उसकी हत्या कर दी।

यादव ने उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर उसे बहराइच जिले के बाहरी इलाके में जाकर दफना दिया। इस पूरे मामले की जांच कर रहे एसपी गौरव ग्रोवर ने कहा कि लड़की मां हिना की हाल ही सावरे यादव के साथ शादी हुई थी। उसने अपने पति को खुश करने के लिए बेटे का नाम फरीद से बदलकर सूरज कर दिया था।

हालांकि यादव और उसका भाई नन्हे उस बच्चे को पसंद नहीं करते थे और बस इसी कारण से उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद इन दोनों ने लोगों को ये बता दिया कि उनका बेटा घर से लापता हो गया है।

इसी बीच कुछ पड़ोसियों को उनकी बात पर यकीन नहीं हुआ और उन पर संदेह हुआ जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने राम और उसके भाई दोनों को गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने पूछताछ में कहा कि उन्होंने ही बचत्चे की हत्या की है।