लाइव टीवी

महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता है पति, फिर करता है ब्लैकमेल: थाने पहुंची महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Updated Mar 19, 2021 | 14:42 IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने पति पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया कि पति के खिलाफ आपत्ति जताने पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

Loading ...
पत्नी बोली-लेडीज के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है पति
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश में मेरठ की रहने वाली महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
  • महिला का दावा है कि उसके पास अपने पति की गतिविधियों का सबूत है
  • महिला ने पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी पुलिस को सौंपे

मेरठ: उत्तर प्रदेश में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि उसका पति महिलाओं को फंसाकर 'अश्लील' गतिविधियों को अंजाम देता है। मामला मेरठ जिले के खरखौदा का है जहां रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति लड़कियों को फंसाता है और फिर पीड़िताओं के अश्लील वीडियो बनाता है।

पति करता है हनीट्रैप

महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति नियमित रूप से महिलाओं को हनीट्रैप करता और उन्हें ब्लैकमेल करने के इरादे से उनके 'अभद्र' वीडियो रिकॉर्ड करता है। महिला ने इस मामले को लेकर अब मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात की और अपने पति की गतिविधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

एसएसपी से मिली महिला

महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास उसके पति की 'हरकतों' का सबूत है और उसने एसएसपी अजय साहनी को कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सौंपे हैं। महिला ने कहा कि उसने ये तस्वीरें और वीडियो अपने पति के फोन से लिए हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस को उसने इस बारे में सूचित किया था लेकिन सबकुछ जानने के बावजूद भी पुलिस ने पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 

पति को रंगे हाथ पकड़ा तो किया गैंगरेप
इस बीच, एसएसपी ने किठौर सर्कल ऑफिसर (सीओ) को मामले को देखने का निर्देश दिया है। महिला ने अपने पति पर शोषण का भी आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने अपने पति को दो दिन पहले हापुड़ बस स्टैंड पर एक महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा था और उसकी पिटाई की थी।  महिला के मुताबिक, जब उसने अपने पति को बेनकाब करने की धमकी दी, तो उसके ससुराल वालों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इस आपराधिक कृत्य का वीडियो भी बनया। 

एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

महिला का दावा है कि उसे लगातार धमकी दी जा रही है।  आरोप के मुताबिक महिला का पति  कई अन्य लोगों के साथ मिलकर महिलाओं को फंसाता है और फिर उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है। इतना ही नहीं वह एक ऐसा पूरा रैकेट संचालित करता है। मेरठ एसएसपी ने अब किठौर सीओ को मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।