लाइव टीवी

UP: बरेली में चोरी के शक में शख्स को पेड़ से बांधकर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Updated Sep 05, 2020 | 07:53 IST

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 32 साल के शख्स की भीड़ ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर हत्या कर दी। लोगों को शक था कि वह चोर है। घटना का वीडियो भी बनाया गया।

Loading ...
बरेली में मॉब लिंचिंग की घटना

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक गांव में चोरी के संदेह में एक 32 साल के व्यक्ति की पेड़ से बांधकर भीड़ ने पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। ये घटना गुरुवार रात की है। कई लोग ने घटना का वीडियो बनाया। बाद में यह सामने आया कि बासिद खान के रूप में पहचाना जाने वाला शख्स चोर नहीं, बल्कि शराबी था। 

एक सुरक्षा गार्ड ने उसे चोर समझ लिया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमा भीड़ ने बासिद को पास के एक पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी पिटाई की। होश खोने से तक लोग उसे पीटते रहे। बाद में, उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय उसे जाने दिया क्योंकि किसी ने औपचारिक रूप से उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की थी। बाद में खान का परिवार उसे एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गया, जहां उसने आंतरिक रक्तस्राव के कारण दम तोड़ दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शैलेश पांडे ने कहा, 'मुझे एक वीडियो मिला है जिसमें बासिद एक पेड़ से बंधा हुआ दिखाई दे रहा है और स्थानीय लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं। हम घटना के वीडियो का उपयोग करके आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। डॉक्टरों की एक टीम उसकी मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करेगी।'