लाइव टीवी

सहारनपुर: पत्नी से हुआ झगड़ा तो युवक ने ससुराल जाकर ससुर और बेटे को मारी गोली, फिर कर ली आत्महत्या

Updated Nov 04, 2019 | 14:13 IST | भाषा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपने बेटे और ससुर की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि उसका पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

Loading ...
man killed father in law and sonman killed father in law and son
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
युवक ने ससुर और बेटे को मारी गोली

सहारनपुर: उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार को एक युवक ने अपने आठ वर्षीय बेटे और अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की भी मौत हो गई। युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।

सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि थाना नकुड के ग्राम जानखेडा निवासी परशुराम की बेटी मोनिका की शादी ग्राम जैदपुरा निवासी सचिन से हुई थी। पति-पत्नी के बीच तनाव था, इस वजह से महिला बेटे को लेकर अपने मायके चली गई थी।

कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे सचिन अपने ससुराल पहुंचा जहां उसने अपने ससुर परशुराम को तमंचे से गोली मार दी। इसी बीच सचिन का बेटा सामने आ गया तो सचिन ने उसे भी गोली मार दी।

इसके बाद सचिन ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने सचिन के ससुर ओर पुत्र को मृत घोषित कर दिया और उपचार के दौरान सचिन ने भी दम तोड़ दिया।

एसएसपी ने बताया कि तीन वर्ष पहले सचिन ने अपने साले पर भी जानलेवा हमला किया था। जिससे उसे जेल भी हुई थी और इन दिनों वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।