लाइव टीवी

Uttar Pradesh: पहले प्रेमिका को मारा, फिर की सुसाइड, इस बात से नाराज था शख्स

Updated Feb 23, 2020 | 00:12 IST

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एक शख्स ने आत्महत्या करने से पहले अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या कर दी। बताया जाता है कि वो महिला की शादी कहीं और तय हो जाने से नाराज था।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के सैय्यद सरावन गांव में एक 23 साल की महिला की कथित रूप से हत्या करने के बाद एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। स्थानीय पुलिस के अनुसार, महिला के परिवार के सदस्य शुक्रवार रात को तिलक समारोह (शादी से पहले होने वाला एक समारोह) में गए थे। महिला घर में अकेली थी।

शनिवार की सुबह जब वे वापस आए तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा पीटने के बाद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद परिवार के एक सदस्य ने स्थानीय लोगों की मदद से घर की दीवार पर चढ़ने के बाद घर में प्रवेश किया और देखा कि महिला सोफे पर पढ़ी हुई है और उसका गला रेत दिया गया था।

पड़ोसी फतेहपुर जिले के निवासी छोटका का शव भी उसी कमरे में लटका मिला। महिला के परिवार द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटका पिछले कुछ सालों से मृतक महिला के संपर्क में था और उसकी शादी किसी अन्य शख्स के साथ तय होने पर दुखी था। महिला के परिवार ने उसकी शादी दूसरे शख्स के साथ तय कर दी थी।