लाइव टीवी

पत्नी के साथ जबरदस्ती बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

Updated Oct 21, 2021 | 16:10 IST

महाराष्ट्र के नागपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पत्नी के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए
मुख्य बातें
  • आरोपी ने महिला से दूसरी शादी की थी।
  • जब महिला ने अपने पति से इस बारे में पूछा तो उसने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
  • उसके साथ मारपीट की और जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।

नागपुर: 27 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 21 साल पत्नी को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, उसकी पिटाई की और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इसके बाद उनकी पत्नी ने महाराष्ट्र में नागपुर के नंदनवन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ शादी करने से पहले उसे अपनी पहली शादी के बारे में नहीं बताया।

पुलिस के मुताबिक, नंदनवन की रहने वाली महिला ने जनवरी में आरोपी से भिलाई में मुलाकात की थी वह गोंदिया का रहने वाला है। फिर दोनों ने दुर्ग में शादी कर ली। बाद में महिला को पता चला कि उसके पति ने उसे अपनी पहली शादी के बारे में नहीं बताया था। यहां तक कि उनकी पिछली शादी से एक बेटी भी थी। जब महिला ने अपने पति से इस बारे में पूछताछ की, तो उसने कथित तौर पर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे नंदवन में छोड़ दिया।

जब महिला भिलाई लौटी, तो उसके पति ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 19 अक्टूबर को, वह शहर वापस आई और नंदनवन पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

इसी तरह के एक मामले में, गुजरात के अहमदाबाद में एक 45 साल महिला ने अपने 48 साल के पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।