लाइव टीवी

पति ने लॉकडाउन में बंद किया नहाना, कर रहा था संबंध बनाने की मांग, पत्नी ने उठाया सख्त कदम

Updated Apr 19, 2020 | 19:36 IST

Karnataka Coronavirus lockdown: बेंगलुरु में एक शख्स ने लॉकडाउन में नहाना बंद कर दिया जिसके बाद महिला को सख्त उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Loading ...
सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला लॉकडाउन के दौरान अपने पति की हरकतों से बेहद तंग आ गई। महिला इस हद तक परेशान हो गई कि उसे पुलिस से मदद मांगनी पड़ी। बेंगलुरु में पुलिस ने महिलाओं के लिए एक विशेष हेल्पलाइन 'परिहार' शुरू की है। इस हेल्पलाइन पर महिलाएं शिकायतें करती हैं। हाल ही में 'परिहार' पर एक कॉल आई जिसमें महिला ने लॉकडाउन में अपने पति के व्यवहार की शिकायत की। महिला का का कहना था कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से उसके पति ने नहाना बंद कर दिया है और रोज सेक्स की मांग करता है। 

सेक्स से इनकार पर महिला को पीटा 

बेंगलुरु में परिहार हेल्पलाइल पर यह कॉल जयानगर से आई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति की किराने की दुकान है जो लॉकडाउन के बाद से बंद है। जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है पति ने नहाना बंद कर दिया है। महिला ने काउंसलर को बताया कि मैंने कई बार पति को समझाया मगर लेकिन वो मानने को तैयार नहीं। महिला का आरोप है कि पति रोज सेक्स की मांग करता है और इनकार करने पर उसे पीटा भी गया।ॉ

पिता के वजह से बेटी ने भी बंद किया नहाना

वहीं, वरिष्ठ काउंसलर बीएस सरस्वती ने कहा, 'महिला की नौ साल की बेटी ने भी पिता की दिनचर्या का पालन करना शुरू कर दिया और नहाना बंद कर दिया। हमने उन्हें स्वच्छता का महत्व समझाया।' गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान लंबे समय तक पति-पत्नी के घर में एक साथ रहने से घरेलू हिंसा की शिकायतें बढ़ रही हैं। इसको लेकर तमाम राज्यों की पुलिस ने विशेष हेल्पलाइन की शुरुआत की है। ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि लॉकडाउन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका में भी कमोबेश यही स्थिति है।