लाइव टीवी

देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में थी महिला, तभी अचानक पीछे आया 7 साल का बेटा और फिर..

Updated Dec 29, 2019 | 21:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर सात साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। दरअसल उस महिला का अपने देवर के साथ अफेयर था जिसका पता बेटे को चल गया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
महिला ने देवर के साथ मिलकर की बेटे की हत्या

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। एक शख्स ने अपनी पत्नी के ऊपर अपने 7 साल के मासूम बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने अपने देवर के साथ मिलकर अपने 7 साल के बेटे की हत्या की है।  

बच्चे का शव कांगड़ा जिले के इंदोरा इलाके में एक एकांत जगह से बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए गए शिकायत में बच्चे के पिता बलवंत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी और उसके भाई का आपस में अफेयर है और इन दोनों को जब उसके बेटे ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया तो उन दोनों ने मिलकर उस बच्चे की हत्या कर दी।

बलवंत ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका बेटे युधिर ने अपनी मां को अपने चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बलवत ने बताया कि इसके बाद ही उन दोनों ने मिलकर उसके बेटे की हत्या करने का प्लान बनाया।

उसने बताया कि उन दोनों के बीच काफी समय से अफेयर थे और इस बात की भनक गांव के काफी लोगों को पता थी। शुक्रवार शाम से ही बच्चा लापता बताया जा रहा था। घर पर बच्चे को ना देखकर बलवंत ने पुलिस को सूचित किया। ये मामला पुलिस में जाने के बाद पुलिस ने बच्चे की मां से पूछताछ की।

महिला ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर लिया जिसके बाद उन्होंने महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया।

गांव की मुखिया प्लाखी राम ने कहा कि उन दोनों के बीच ये अफेयर पूरे गांव को पता था। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा लेकिन इस महिला ने जिस तरह की वारदात को अंजाम दिया है उसने मानवता को शर्मसार करके रख दिया है। 

डीएसपी ओंकार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने घटनास्थल का परीक्षण किया है और सैंपल्स जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।