लाइव टीवी

मां कब ऐसा करती है? पति से बिगड़े संबंध तो चट्टान पर दे मारा बच्चा, बेरहमी से ली जान

Updated Feb 19, 2020 | 10:20 IST

24 वर्षीय पति अपने बच्चे से मिलने के लिए आया था और दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। गुस्से में आकर मां ने अपने बच्चे को चट्टान पर दे मारा और उसकी मौत हो गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIANS
बच्चे को चट्टान पर फेंककर मारा

कन्नूर: शादीशुदा जिंदगी में पति के साथ परेशानियों से तंग आकर एक 21 वर्षीय महिला ने केरल के कन्नूर में एक समुद्र तट की चट्टान पर फेंक कर अपने बच्चे को मार डाला। बच्चे का शव समुद्र तट के पास चट्टानों से बरामद किया गया है। बच्चे की हत्या के आरोप में महिला को कन्नूर में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने कथित तौर पर बच्चे को मारने के इरादे से समुद्र तट पर चट्टान की ओर फेंका।

पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय सरन्या ने संबंध अपने पति के साथ तनावपूर्ण स्थिति में थे और वह पति से अलग रह रही थी। सोमवार को उसका 24 वर्षीय पति अपने बच्चे को देखने आया था।

मंगलवार सुबह पिता ने देखा कि बच्चा गायब था और उसने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस टीम ने उनसे अलग से पूछताछ की और दंपति ने एक दूसरे से अलग बयान दिए।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पति लगभग 3 महीने के बाद बच्चे के साथ रहने के लिए आया था। शिकायत में पिता ने कहा था कि बच्चा मां के साथ सोया था। लेकिन महिला ने अपने बयान में कहा कि बच्चा पिता के साथ सोता था। इससे संदेह पैदा हुआ और दोनों से अलग से पूछताछ की गई। बाद में मां ने अपराध कबूल कर लिया।'

अधिकारी ने कहा, 'सरन्या ने लड़के को सोमवार तड़के अपने घर से बाहर ले जाकर समुद्र तट पर फेंक दिया। जैसे ही लड़का रोने लगा, वह उसके पास गई और उसे समुद्र के पास चट्टानों पर फेंका। पुलिस ने शव को चट्टानों के बीच बरामद किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मौत सिर में चोट के कारण हुई थी।'