लाइव टीवी

Unnao: चलती वैन में दो लोगों ने मिलकर महिला के साथ की रेप की कोशिश, विरोध करने पर पहुंचाई चोट

Updated Oct 10, 2020 | 13:00 IST

उन्नाव में एक चलती वैन में एक महिला के साथ दो लोगों के द्वारा रेप की कोशिश की गई। आरोपियों में से एक महिला का रिश्तेदार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
चलती वैन में महिला के साथ रेप की कोशिश

उन्नाव: 25 वर्षीय ने अपने साथ चलती कार में रेप की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके साथ दो लोगों ने जिसमें से कि एक उसका रिश्तेदार है ने शुक्रवार को एक कार में मिलकर उसके साथ रेप की कोशिश की थी। ये घटना उन्नाव के बंगारमउ का है। पीड़िता ने दावा किया है कि इस क्रम में उसके शरीर में कुछ चोटें भी आई है।

महिला के मुताबिक बिलाल खान जो उसका रिश्तेदार है वह शुक्रवार को सुबह उसके घर आया और एक जमीन खरीदने के मामले में पेपरवर्क पूरा करने के लिए अपने साथ चलने को कहा। पुलिस के मुताबिक बिलाल और उसके एक दोस्त ने महिला को पिकअप वैन में पिक किया और अपने साथ ले गए।

कुछ समय बाद दोनों ने गलत तरीके से महिला के शरीर को छूना शुरू कर दिया। महिला ने इसका विरोध किया। महिला ने पुलिस को बताया के वि उसका रेप करना चाहते थे। जब महिला ने विरोध करना शुरू किया तो कुछ लोग वैन की तरफ आए जिन्हें देखकर दोनों आरोपी वैन से भाग गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी खबर कर दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसके शरीर पर लगे चोटों का इलाज किया जा रहा है।

उसकी हालत अभी स्थिर है। बिलाल और उसके दोस्त फैजल के खिलाफ रेप की कोशिश और हथियारों से चोट पहुंचाने के आरोप में थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।