लाइव टीवी

पति ने नहीं सिलवाई मनपसंद की शर्ट तो नाराज हो गई पत्नी, लगा ली फांसी

Updated Oct 20, 2021 | 20:26 IST

राजस्थान के कोटा में एक महिला अपने पति से इसलिए नाराज हो गई क्योंकि उसने उसकी मनपसंद की शर्ट नहीं सिलवाई। ये नाराजगी इतनी बढ़ गई कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Loading ...

नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा शहर में एक पत्नी अपने पति से मनपसंद की शर्ट नहीं सिलवाने की बात को लेकर ऐसी रूठी कि उसने अपनी जान दे दी। शर्ट सिलवाने की जरा सी बात को लेकर एक दूसरे से पति-पत्नी रूठ गए। पति रोजाना की तरह अपने ऑफिस चला गया। आधे घंटे बाद पड़ोसी ने फोन किया कि आपकी पत्नी ने फांसी लगा ली है। ये सुन पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला कोटा शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र का है। 

आंवली-रोजड़ी इलाके में रहने वाली अंजली सुमन ने इस तरह सुसाइड किया कि इस घटना ने शहर को हिलाकर रख दिया। आखिर कैसे एक पत्नी ने पति द्वारा मनपसंद शर्ट नहीं सिलवाने की बात नहीं मानने मात्र में अपनी जान दे दी। पति का नाम शुभम है जो मध्य प्रदेश के मंदसौर का निवासी है। 23 साल की अंजली से उसकी 2 साल पहले शादी हुई थी। शुभम प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। 

सुबह मनपसंद की शर्ट को लेकर अनबन हुई, तो शुभम बिना खाना खाएं घर से जॉब पर चला गया था। वहीं पत्नी ने ऑफिस जाने के बाद भी पति शुभम को फोन कॉल किया। पति ने शाम को घर आकर बात करने की बात कही। लेकिन आधे घंटे बाद पड़ोसियों ने शुभम को बताया कि अंजली ने फांसी लगा ली है। अब अंजली के घर वालों ने शुभम के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं।