लाइव टीवी

Bengal Drug Case: पामेला के बाद अब प्रियंका सिंह की गिरफ्तारी, तस्करों से कोकोन खरीदने का आरोप

 Bengal Drug Case: Priyanka Singh arrested by Kolkata police
Updated Mar 09, 2021 | 11:41 IST

पिछले महीने कोकीन रखने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) की नेता पामेल गोस्वामी और उनके दो दोस्त गिरफ्तार हुए। गोस्वामी की कार से 90 ग्राम कोकीन बरामद हुआ था।

Loading ...

कोलकाता : बंगाल ड्रग केस में कोलकाता पुलिस ने पांचवी गिरफ्तारी की है। भाजपा नेता पामेला गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद प्रियंका सिंह को अरेस्ट किया गया है। प्रियंका पर आरोप है कि वह भाजपा नेता राकेश सिंह के इशारे पर ड्रग तस्करों से कोकीन खरीदा करती थीं। कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग ने उन्हें गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस के सूत्रों का कहना है कि राकेश सिंह के कहने पर प्रियंका नियमित रूप से 9600 रुपए में प्रति ग्राम कोकीन खरीदा करती थीं। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने दो दिन पहले राकेश सिंह के एक सहयोगी को न्यू टाउन इलाके से गिरफ्तार किया। यह व्यक्ति राकेश सिंह का करीबी बताया जाता है। 

पिछले महीने भाजपा नेता पामेला की हुई गिरफ्तारी
पिछले महीने कोकीन रखने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) की नेता पामेल गोस्वामी और उनके दो दोस्त गिरफ्तार हुए। गोस्वामी की कार से 90 ग्राम कोकीन बरामद हुआ था। गोस्वामी अपने दोस्तों के साथ न्यू अलीपुर की तरफ जा रही थीं। पामेला ने भाजपा नेता राकेश सिंह पर खुद को फंसाने का आरोप लगाया है।