लाइव टीवी

बेंगलुरु: धर्म के नाम पर मारपीट करने वाले कौन? मुस्लिम लड़की को ले जा रहे हिंदू लड़के पर जुल्म क्यों?

Updated Sep 19, 2021 | 23:25 IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक हिंदू युवक बर्का पहनी मुस्लिम महिला को बाइक पर लेकर जा रहा था, तभी धर्म के कुछ ठेकेदारों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

Loading ...

नई दिल्ली: बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। यहां बुर्का पहने एक लड़की और उसके साथ बाइक पर जा रहे हिंदू युवक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने दोनों के अलग-अलग धर्म के होने पर उनके साथ सफर करने पर आपत्ति जताई। पहले तो दोनों को गाली दी गई, जिसके बाद बाइक पर दूसरे धर्म के यवक के साथ सफर कर रही महिला के पति को भी भला बुरा कहा गया और उसके बाद दोनों के साथ मारपीट की गई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएम बसवराज बोम्मई ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।

बाइक पर एक लड़का बुर्का पहने एक लड़की को अपने साथ लेकर जा रहा था, तभी कुछ धर्म के ठेकेदारों पर उनकी नजर पड़ गई और लड़के की कुछ लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी। लड़के की पिटाई करने वालों ने दलील दी कि मोटर बाइक चला रहा लड़का हिंदू है और वो मुस्लिम धर्म की लड़की को अपने साथ लेकर जा रहा है। 

लड़के के साथ मारपीट करने वाले लोगों को लड़की ने समझाने का प्रयास किया कि वो अपने पति की मर्जी से लड़के के साथ बाइक पर जा रही है। मारपीट कर रहे लोगों ने लड़की के पति को फोन पर भला-बुरा कहा। हिंदू लड़के के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।