लाइव टीवी

Bengaluru : महिला को अकेला पाकर दिखाया उसे प्राइवेट पार्ट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, अरेस्ट 

Updated Oct 28, 2020 | 10:42 IST

सामने आए सीसीटीवी के फुटेज में महिला को अकेले आते साफ देखा जा सकता है। तभी वहां एक दूसरे रास्ते से युवक भी आता दिखाई देता है। इसके बाद युवक महिला के करीब पहुंचकर उसे रोकता है।

Loading ...
मुख्य बातें
  • डीजे हल्ली इलाके में सोमवार को हुई यह शर्मनाक घटना
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, घटना से हैरान हैं लोग
  • युवक ने महिला को गलत तरीके से छुआ और छेड़खानी की

बेंगलुरु : बेंगलुरु में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक रास्ते जा रही एक महिला को रोक कर उसके सामने कथित रूप से अश्वील हरकत और उसके साथ छेड़खानी की। यह घटना डीजे हल्ली इलाके में सोमवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सामने आने के बाद इलाके के लोग हैरान हैं। महिला के साथ युवक के अश्लील व्यवहार एवं छेड़खानी की घटना वहां लगे सीसीटीवी में दर्ज हुई है। 

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
सामने आए सीसीटीवी के फुटेज में महिला को अकेले आते साफ देखा जा सकता है। तभी वहां एक दूसरे रास्ते से युवक भी आता दिखाई देता है। इसके बाद युवक महिला के करीब पहुंचकर उसे रोकता है और फिर अश्लील हरकत करनी शुरू करता है। युवक महिला के साथ गलत तरीके से छूने की कोशिश करते हुए भी दिखता है। युवक की इस हरकत से घबराई महिला वहां से पीछे हटने लगती है। युवक आगे महिला का रास्ता रोकता नजर आता है। इस पर महिला अपने पैर का चप्पल निकाल लेती है और उसे दूर रहने के लिए कहती है। वीडियो के मुताबिक महिला के विरोध जताने के बावजूद युवक महिला का हाथ पकड़ते की कोशिश करता है।

आरोपी की हुई पहचान, गिरफ्तार
इसके बाद महिला युवक की पिटाई करना शुरू कर देती है। इस पर युवक महिला को दीवार की तरफ धक्का देता है और उसके साथ छेड़खानी करता है। इसके बाद युवक महिला को गली में छोड़कर वहां से भाग जाता है। महिला युवक को पकड़ने की कोशिश भी करती है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक की पहचान दत्तू उर्फ छोटू के रूप में हुई है।